बंगाल में हिंसा को लेकर CIC ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों से जीरो टॉलरेंस बरतने को कहा

बंगाल में हिंसा को लेकर CIC ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों से जीरो टॉलरेंस बरतने को कहा

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे के बाद बवाल का दौर जारी है। विजय जुलूस के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत अब जानलेवा हो गई है। मंगलवार को कोलकाता के न्यूटाउन में बीजेपी कार्यकर्ता को पीट-पीट कर मार डाला गया। इस हत्या का आरोप टीएमसी समर्थक पर लगा है। बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया जिसको कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई अन्य जिलों से भी हिंसा की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों को बड़ा निर्देश जारी किया है।

चुनाव आयोग ने क्या निर्देश दिया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कोलकाता पुलिस आयुक्त, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, साथ ही सभी जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस अधिकारियों को निरंतर गश्त बनाए रखने का आदेश दिया है।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त, डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को निर्देश दिया है कि वे पश्चिम बंगाल में किसी भी प्रकार की चुनावोत्तर हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करें।

कई जिलों में हो रही हिंसा

कोलकाता के राजारहाट-न्यू टाउन सीट में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई तो कोलकाता के हॉग मार्केट में भारी बवाल हुआ। यहां टीएमसी दफ्तर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कोलकाता से सटे हावड़ा के जगतबल्लभपुर में टीएमसी कार्यालय में आगजनी की गई। टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने वीडियो शेयर करते हुए। बीजेपी समर्थकों पर आगजनी का आरोप लगाया है। राजधानी कोलकाता में सियासी हिंसा हुई तो वहीं, जलपाईगुड़ी, साउथ 24 परगना और आसनसोल में भी टीएमसी और बीजेपी समर्थकों में झड़प और आगजनी देखी गई।

ममता ने किया इस्तीफा देने से इनकार

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं चुनाव में हारी नहीं, मुझे हराया गया है। ममता ने EVM की लूट का आरोप लगाया है। दूसरी ओर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को संविधान विरोधी बताया और कहा कि बंगाल की जनता का सम्मान करते हुए वे इस्तीफा दें।

popular post

हश्द अल-शाबी और इराकी सेना का सऊदी अरब सीमा पर बड़ा सुरक्षा अभियान

हश्द अल-शाबी और इराकी सेना का सऊदी अरब सीमा पर बड़ा सुरक्षा अभियान इराक़के पश्चिमी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *