यूपी गेट से किसानों को हटाने की तैयारी तेज़, भारी बल तैनात

तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान पिछले दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं सरकार और किसानो के बीच बातचीत के भी कई दौर चले लेकिन किसी बात को लेकर सहमति नहीं बन पाई उसके बाद किसानों ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर रैली निकली जिसमे कुछ हिंसक झड़प भी हुई जिसके बाद गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है और किसानो पर FIR दर्ज करने के साथ से जहाँ जहाँ किसान आंदोलन कर रहे हैं वहां से किसानो को हटाने की तैयारी हो रही है साथ ही यूपी गेट पर जमा किसानों को हटाने की तैयारी चल रही है। किसानों को यहां से हटाने की तैयारी में उत्तर प्रदेश पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मेरठ रेंज से भारी फोर्स यहां पहुंच चुकी है। क्यों की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आर्डर दिया गया है कि किसानों को यहां से हटाया जाए।

आज पहले एडीजी जोन, आईजी रेंज सहित कई अधिकारियो की मीटिंग हुई है। उसके बाद यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से पूछताछ करने के लिए गाजीपुर पुलिस पहुंची। इसी के साथ दिल्ली पुलिस भी सक्रिय हो गई है। उसने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के टेंट पर नोटिस लगाया है।

बता दें की कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ यूपी गेट धरना दे रहे हैं गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के के बाद प्रशासन सख्त हो गया है बुधवार रात आंदोलन स्थल की बिजली काट दी गई, और गुरुवार को यहां पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। नगर निगम के टैंकर व अधिकांश शौचालय भी यहां से हटा लिए गए हैं। पानी न मिलने पर मौजूद किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं।

 

popular post

इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है: अतवान

इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है:

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *