प्रधानमंत्री मोदी जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज इटली रवाना होंगे

प्रधानमंत्री मोदी जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज इटली रवाना होंगे

जी-7 सम्मेलन: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली में होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम यहां 15 जून तक रहेंगे। इस दौरान कई महत्वूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। तीसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर मोदी एक आउटरीच देश के रूप में भाग लेंगे, जो वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले इटली में भारत की राजदूत वाणी राव ने कहा कि पीएम मोदी वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे। एएनआई से बात करते हुए, दूत वाणी राव ने बताया कि पीएम मोदी भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान हुए कुछ प्रमुख मुद्दों पर भी यहां चर्चा करेंगे।

इटली में जी7 के 50वें सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह 14 जून से शुरू होगा और इटली ने भारत को बतौर मेहमान सदस्य आमंत्रित किया है। जी7 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इटली पहुंचे, वहां वो जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। इटली में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी की एक-दूसरे से मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि, अभी दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलविन ने बुधवार को कहा कि जी-7 समिट में राष्ट्रपति बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की एक-दूसरे से मुलाकात हो सकती है। मोदी की उपस्थिति की औपचारिक पुष्टि करना भारतीयों पर निर्भर है। हमें उम्मीद है कि दोनों नेताओं को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा।

गुरुवार को बाइडन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों नेता यूक्रेन के लिए एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, ‘यह स्पष्ट करते हुए कि हमारा (अमेरिकी) समर्थन भविष्य में भी लंबे समय तक बना रहेगा’। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु परिवर्तन और आपूर्ति श्रृंखला जैसी कुछ नई महत्वपूर्ण चुनौतियों के अलावा यूक्रेन और मध्य पूर्व में युद्ध के जी-7 शिखर सम्मेलन में हावी रहने की उम्मीद है।

popular post

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि ईरान ने अपना जवाबी हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *