“समान नागरिक संहिता” का सभी धर्म के लोग विरोध करें: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

‘समान नागरिक संहिता का सभी धर्म के लोग विरोध करें: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 5 जुलाई को एक अहम बैठक बुलाई जिसमें इस कानून का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया गया. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहले से ही समान नागरिक संहिता का विरोध करता रहा है, लेकिन अब उसने सभी से औपचारिक विरोध दर्ज कराने की अपील की है.

5 जुलाई को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हुई बैठक में बोर्ड की ओर से क्यूआर कोड वाला एक पत्र जारी किया गया और लोगों से अपना विरोध दर्ज कराने का अनुरोध किया गया. बोर्ड ने कहा, ”इस समय देश में समान नागरिक संहिता को लेकर माहौल बन रहा है.” अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों वाले देश में समान नागरिक संहिता के जरिए धार्मिक और सांस्कृतिक आजादी पर चोट पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि वे विधि आयोग द्वारा मांगी गई राय पर अपना विरोध दर्ज कराएं.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक लखनऊ में हुई जिसमें बोर्ड के लगभग सभी सदस्यों ने हिस्सा समान नागरिक संहिता . बैठक के बाद समान नागरिक संहिता के खिलाफ जोरदार आवाज उठाने का निर्णय लिया गया. बोर्ड की ओर लोगों से जारी की गई अपील में एक लिंक भी दिया गया है और एक क्यूआर कोड भी उपलब्ध है. इसमें यह भी बताया गया है कि लोग लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी विरोध प्रतिक्रिया कैसे तैयार कर सकते हैं, जो सीधे विधि आयोग को भेजी जाएगी।

ग़ौरतलब है कि समान नागरिक संहिता का सभी धर्मों और समुदाय की तरफ से विरोध सुनने को मिल रहा है. आदिवासी समुदाय इसे आदिवासी विरोधी बिल बता रहे हैं. यूसीसी आदिवासी विरोधी हैश टैग भी ट्वीटर पर ट्रेंड हो चूका है. समान नागरिक संहिता पर भाजपा सहयोगी दलों में भी मतभेद सुनने को मिल रहा है.
नेशनल पीपुल्स पार्टी और एआईएडीएमके भी अपना विरोध प्रकट कर चुकी हैं.

popular post

एपस्टीन और ट्रंप एक-दूसरे से नफरत करते थे: जेडी वेंस

एपस्टीन और ट्रंप एक-दूसरे से नफरत करते थे: जेडी वेंस अमेरिका की राजनीति में एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *