जेपीसी बैठक से विपक्षी सांसदों का फिर से वॉकआउट

जेपीसी बैठक से विपक्षी सांसदों का फिर से वॉकआउट

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की समीक्षा के लिए बैठकों का सिलसिला जारी है। संसद द्वारा गठित समिति लगातार बैठकें कर रही है, लेकिन अब इन बैठकों में हंगामा होना आम बात हो गई है। सोमवार को एक बार फिर जेपीसी की बैठक में जोरदार हंगामा हुआ और विपक्षी दलों के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में सही प्रेजेंटेशन नहीं दिया जा रहा है।

विपक्षी सांसदों के अनुसार, दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा आज पेश की गई रिपोर्ट को नोटिस में लेना गलत है। इसके मौजूदा प्रशासक की रिपोर्ट को दिल्ली सरकार मान्यता नहीं देती, इसलिए इसे नजरअंदाज किया जाना चाहिए। जब उनकी बात नहीं सुनी गई, तो प्रेजेंटेशन के दौरान ही विपक्षी सांसद बैठक से बाहर चले गए।

उन्होंने दावा किया कि समिति के सामने पेश हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने दिल्ली सरकार की जानकारी के बिना ही प्रेजेंटेशन में बदलाव कर दिया। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला, कांग्रेस के नसीर हुसैन और मोहम्मद जावेद समेत अन्य विपक्षी सांसद बैठक को छोड़कर बाहर चले गए।

बैठक से वॉकआउट करने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कमिश्नर और दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक अश्विनी कुमार ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना वक्फ बोर्ड की प्रारंभिक रिपोर्ट को पूरी तरह बदल दिया। इस वॉकआउट के बाद भी जेपीसी की बैठक जारी रहने की सूचना सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार को भी जेपीसी बैठक में हंगामा हुआ था। इस हंगामे में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी की उंगली भी घायल हो गई थी। इससे पहले हुई बैठकों में भी सत्ता पक्ष के सांसदों और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच बहस की खबरें सामने आती रही हैं। कई बार विपक्षी सांसदों ने जेपीसी बैठक का बहिष्कार भी किया।

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *