उत्तराखंड में मुसलमानों को दुकानें खाली करने की धमकी

उत्तराखंड में मुसलमानों को दुकानें खाली करने की धमकी

उत्तरकाशी जिले में एक हिंदू लड़की के कथित अपहरण के प्रयास के बाद से सांप्रदायिक तनाव है। जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस अलर्ट पर है। लेकिन मुसलमानों को दुकानें खाली करने की धमकी देने वाले पोस्टर लगाने वालों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टर को हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, उत्तराखंड में मुसलमानों के खिलाफ ‘घृणित’ अभियान में राज्य सरकार की कथित भूमिका की निंदा करते हुए और जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए, 200 से अधिक सामाजिक न्याय संगठनों ने भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।

उत्तराखंड प्रांत में उत्तरकाशी जिले के पुरोला कस्बे के मुख्य बाजार में मुस्लिम व्यापारियों की दुकानों पर धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए। ‘देव भूमि रक्षा अभियान’ नामक संस्था द्वारा लगाए गए पोस्टर में लिखा है, लव जिहादियों को 15 जून 2023 को महापंचायत से पहले तक अपनी दुकानें खाली करने की सूचना दी जाती है। यदि वह ख़ाली नहीं करते हैं, तो समय न्याय करेगा।

विश्व हिंदू परिषद के नेता वीरेंद्र राणा ने कहा, “स्थानीय हिंदू चाहते हैं कि शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए एक विशेष संप्रदाय के लोग शहर छोड़ दें। वे यहां व्यापार करने आए थे लेकिन अब हिंदू लड़कियों और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। बाजार में करीब 700 दुकानें हैं, जिनमें से करीब 40 मुस्लिम हैं। इस घटना के दो दिन पहले कथित तौर पर दक्षिणपंथी पार्टियों से जुड़े लोगों ने मुस्लिम दुकानों और घरों पर हमला किया था।

धमकी भरे पोस्टर के बाद से इलाके के मुसलमानों में डर का माहौल है। मुस्लिम व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पुलिस बल अलर्ट पर है और इलाके में रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *