ललन सिंह का जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा

ललन सिंह का जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा

आज दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मीटिंग में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे।

बता दें, ललन सिंह ने इस्तीफे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की सक्रियता को लेकर मैंने यह फैसला लिया है। मुझे चुनाव की तैयारी करनी है। इस्तीफा देने से पहले ललन सिंह सीएम नीतीश कुमार के साथ एक ही गाड़ी में सवार होकर बैठक में पहुंचे थे। बैठक से पहले जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोश में नारा लगाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि, ‘देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो।’ कार्यकर्ताओं ने कहा कि, नीतीश कुमार और ललन सिंह में कोई अंतर नहीं है। इसलिए बदला गया है कि, देश में लोकसभा का चुनाव है। इंडिया गठबंधन की मजबूरी है कि, वो लोग नीतीश कुमार को लेकर चलें।

जेडीयू के अंदर कुछ बड़ा होने को लेकर पिछले एक हफ्ते से कई कयास लगाए जा रहे थे। इन्हीं कयासों के बीच आज ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह फिलहाल पार्टी के अंदर बतौर नेता संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में चुनावी तैयारियों को देखेंगे।

वहीं जब नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर जब पत्रकारों ने जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गय उन्होंने कहा था कि नीतीश जी इज ब्रांड, उन्हीं का सबकुछ है। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता नाराज थोड़े ही होंगा। वह पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *