कोरोना वैक्सीन के ऑर्डर में मामले में भारत पहले नंबर पर, जाने कितने लोगों का हो सकेगा टीकाकरण

ख़बर आ रही है कि कोरोना वैक्सीन जल्द ही बाजार में आने वाली है इसलिए कोरोना वैक्सीन के लेकर भारत सरकार की तैयारियों भी तेज़ हो गई है इस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना वैक्सीन अभी बाजार में आई भी नहीं है इसके बावजूद सरकार ने 1.6 अरब वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया है।

आपको बता दें कि वैक्सीन के ऑर्डर में मामले में भारत पहले नंबर पर है। एक व्यक्ति को दो डोज के हिसाब से इतनी खुराक से 80 करोड़ यानी 60 फीसद आबादी का टीकाकरण हो सकेगा। आबादी के 60 फीसद लोगों का टीकाकरण हर्ड इम्युनिटी विकसित करने के लिए पर्याप्त है।

अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन सेंटर का कहना है कि भारत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी -एस्ट्राजेनेका से 50 करोड़, अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स से एक अरब और रूस की स्पुतनिक-5 वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है। हर दो हफ्ते में अपडेट किए जाने वाले ‘लांच एंड स्केल स्पीडोमीटर’ विश्लेषण के मुताबिक, 30 नवंबर तक भारत ने तीन टीकों की 1.6 अरब खुराक के लिए सौदा पक्का कर लिया था।

कोरोना वायरस संक्रमण से अपने लोगों को बचाने के लिए सभी देश रणनीतिक मोर्चे पर पूरी तैयारी कर रहे हैं। विश्लेषण में कहा गया है कि भारत और ब्राजील जैसे देश जहां टीका उत्पादन की क्षमता है, उन्हें सौदा करने में आसानी हो रही है। भारत ने जिन भी टीकों के लिए ऑर्डर किया है, उन सबका उत्पादन भारतीय कंपनियां कर रही हैं।

popular post

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों की स्पष्ट जांच की मांग की

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों की स्पष्ट जांच की मांग की बच्चों के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *