शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों की स्पष्ट जांच की मांग की

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों की स्पष्ट जांच की मांग की

बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी बनाए गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, और अब उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है। अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों और मामले की स्पष्टता से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यूपी पुलिस पर जनता को भरोसा नहीं है।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “किसी बड़े पद पर बैठे शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना बहुत गलत है और बड़े स्तर पर मामले की जांच होनी चाहिए ताकि सनातन धर्म के इस सर्वोच्च पद की गरिमा बनी रहे।”

पुलिसवालों के साथ फोटो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “हमने पूछा कि फोटो कहां से मिला तो उन्होंने बताया कि उन्हीं के अकाउंट पर पोस्ट थी। अब सवाल है कि वे एआई जनरेटेड फोटो क्यों बना रहे हैं और पुलिसवालों के साथ हमारी घनिष्ठा क्यों साबित करना चाहते हैं। ये पता लगाना चाहिए कि फोटोज आई कहां से हैं।”

आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने पर 21 लाख का इनाम की घोषणा पर सफाई देते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि नाक तो क्या ही कोई काटेगा, लेकिन साधु-संतों के बीच इसको लेकर आक्रोश है, जो ऐसे निकल रहा है। हमारे धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, और यह सिर्फ दुख और गुस्सा है, जो शब्दों के जरिए निकलकर आ रहा है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि अब जांच शुरू हो चुकी है। इसीलिए हमारे लोगों को ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहिए और न ही इसे किसी भी तरह से प्रभावित करने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए, हमारा मानना है कि पहले जो सवाल पूछे गए थे, हम लोगों ने उनका जवाब दिया और यही काफी है। अब इस बारे में ज्यादा कुछ कहने को नहीं बचा है। जांच जारी है और जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगी, तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आ जाएंगे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *