84 से अधिक देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है भारत : सरकार

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने बुधवार को पिछले पांच वर्षों के दौरान निर्यात किए गए महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों का विवरण साझा किया।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार नाइक ने बताया कि आज के समय में भारत रक्षा वस्तुओं को 84 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा हैं उन देशो के नाम पूछे जाने पर नाइक ने कहा कि रणनीतिक कारण की वजह से उन देशों के नाम हम नहीं बता सकते हैं हमारा नाम छिपाने का मतलब काम को छिपाना नहीं है। अगर रणनीतिक कारन न होता तो हम अभी उन देशों का नाम बता देते।

बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत से निर्यात किए जाने वाले महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों में सिम्युलेटर, आंसू गैस लॉन्चर, टारपीडो लोडिंग मैकेनिज्म, अलार्म मॉनिटरिंग एंड कंट्रोल,नाइट विजन मोनोकुलर व बाइनाकुलर, हल्के टारपीडो व फायर कंट्रोल सिस्टम और बख्तरबंद वाहन वाहन आदि शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले छह वर्षों में रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए गए हैं और कुछ क़दम भी उठाए गए हैं, जिसमें विशेष रसायन, जीव, सामग्री, उपकरण, और प्रौद्योगिकियां (SCOMET) शामिल हैं, जो आबादी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) है।

 

popular post

हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से  बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान

हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से  बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान ईरान के राष्ट्रपति

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *