भारत और पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई

भारत और पाकिस्तान की सेनाओ ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई है, जहां हाल के महीनों में अकसर गोलीबारी होती रही है, जिससे उस इलाक़े की रहने वालों की जाने भी गई हैं ।

दोनों तरफ की सेनाओ ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि दोनों देशों के DGsMO ने सीमाओं पर आपसी फायदे और अमन और सुकून हासिल करने के लिए और साथ ही एक-दूसरे के मुख्य मुद्दों और चिंताओं पर ध्यान देने के लिए ये समझौता किया है

बता दें कि दोनों देशों ने 2003 में भी एलओसी पर युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन हाल के वर्षों में यह संकट गहरा गया था।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी के अनुसार नई दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया दोनों देशों के बीच एलओसी पर युद्धविराम समझौता सीमा के साथ रहने वाले नागरिकों के लिए भयावह स्थिति को कम करने के उद्देश्य से किया गया था। अधिकारी ने ये भी कहा: “हमें उम्मीद है कि समझौते से एलओसी पर हिंसा का स्तर और तनाव कम हो जाएगा।

अधिकारी ने ये भी बताया कि इस समझौते के बाद भी भारत नियंत्रण रेखा पर तैनाती को कम नहीं करेगा, ताकि कश्मीर घाटी में घुसपैठ या आतंकवाद का आसानी से मुक़ाबिला किया जा सके ।

अब देखना ये है कि इस समझौते का पाकिस्तान कब तक पालन करता है क्योंकि पकिस्तान हर कुछ दिन के बाद उस इलाक़े गोलाबारी करता रहा है

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *