अगर किसी ने संविधान बदलने की कोशिश की तो जनता आंख निकाल लेगी: लालू प्रसाद

अगर किसी ने संविधान बदलने की कोशिश की तो जनता आंख निकाल लेगी: लालू प्रसाद

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा में काफी घबराहट है। ये लोग 400 पार की बात घबराहट में कर रहे हैं। इनके नेता खुले में बोल रहे हैं कि हम संविधान को बदल देंगे। ये बाबा साहेब अंबेडकर का बनाया गया संविधान है। जो भी संविधान को बदलने की कोशिश करेगा, देश की दलित-पिछड़े और गरीब जनता इनकी आंख निकाल लेगी।

भाजपा के कई नेता हाल के दिनों में संविधान बदलने की बात कह चुके हैं। इसको लेकर सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार इनके (भाजप) नेता खुलेआम बोल रहे हैं कि हम संविधान को बदल देंगे। ये बाबसाहेब अंबेडकर के द्वारा बनाया गया संविधान है। इसे बदलने की कोशिश करने वालों को देश की जनता माफ नहीं करेगी।

बता दें कि कल यूपी के फैजाबाद से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने कहा था कि सरकार तो 272 सीटों पर ही बन जाती है, लेकिन संविधान बदलने या संशोधन करने के लिए दो तिहाई सीटों की जरूरत होती है। लालू यादव ने कहा कि जो भाजपा नेता संविधान बदलने की बात कर रहे हैं उनके खिलाफ पीएम मोदी कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? लालू यादव ने कहा कि देश की जनता इन्हें पहचान गई है।

लालू प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि सरकार को 400 पार इसलिए सीट चाहिए ताकि संविधान में बदलाव किया जा सके। बता दें कि उत्तरा कन्नड के बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े ने कहा था कि अगर 400 प्लस सीटें मिली तो उनकी पार्टी संविधान बदल देगी। जानकारी दे दें कि बीजेपी आधिकारिक तौर भी इस दावे को खारिज कर चुकी है। उनका कहना है कि किसी भी हालत में संविधान में बदलाव नहीं होगा।

इधर, पिता के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते लालू प्रसाद यादव अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। भाजपा के कई नेता लगातार संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री चुप हैं। इसका मतलब उनकी सहमति है, अगर सहमति नहीं है तो इन सभी प्रत्याशियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? देश की जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी।

popular post

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *