ब्रेकिंग न्यूज़: ‘प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में उपवास करूंगा और लोगों से भी ऐसा करने को कहूंगा’: अरविंद केजरीवाल

कृष‍ि कानूनों (Farms Laws) को रद्द करने की मांग को लेकर किसान पिछले १८ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं आज एक प्रेस कांफ्रेंस में किसानों के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किसानों के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा, ‘किसानों ने कल एक दिन के उपवास का ऐलान किया है. उन्होंने पूरे देश से अपील की है कि उनके समर्थन में 1 दिन का उपवास रखें. मैं भी कल 1 दिन का उपवास रखूंगा. आम आदमी पार्टी के सभी समर्थकों और वालंटियर से अपील करता हूं कि कल 1 दिन का उपवास रखें और किसानों का समर्थन करें. देश के सभी लोगों से अपील करता हूं, लाखों-करोड़ों लोग किसानों के साथ हैं. अपने अपने घरों में किसानों की मांगों के समर्थन में 1 दिन का उपवास रखें.’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘केंद्र सरकार के कुछ मंत्री और बीजेपी के लोग बार-बार कह रहे हैं कि किसान देशद्रोही हैं यह आंदोलन देशद्रोहियों का है, यहां एंटी नेशनल लोग लोग बैठे हुए हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि यहां पर बहुत से पूर्व सैनिक बैठे हुए हैं जिन्होंने देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी, क्या यह सारे लोग एंटी नेशनल हैं?

मैं बीजेपी के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से पूछना चाहता हूं कि ऐसे कितने ही खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए नाम कमाया और मेडल जीतकर लाए. ऐसे कितने ही खिलाड़ी किसानों के साथ बैठे हैं, अपने अपने घरों में बैठकर दुआएं भेज रहे हैं. क्या यह सारे एंटी नेशनल हैं?

मैं पूछना चाहता हूं बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों के कितने ही सिंगर और सेलिब्रिटी हैं जो किसानों के बच्चे हैं और किसानों के परिवार से आते हैं. यह सब लोग इनको समर्थन कर रहे हैं. क्या यह सब लोग एंटी नेशनल हैं?

कितने ही डॉक्टरों ने किसानों को समर्थन दिया है, क्या यह सब एंटी नेशनल हैं. वकीलों ने किसानों को समर्थन दिया है, क्या यह सब एंटी नेशनल हैं, कितने ही व्यापारियों ने समर्थन दिया क्या यह सब एंटी नेशनल हैं?’

popular post

सऊदी की सुरक्षा के लिए हर तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी: मिस्र

सऊदी की सुरक्षा के लिए हर तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी: मिस्र मिस्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *