कैसे खरीदे बीजेपी सांसद ने रेमडेसिविर के 10 हजार इंजेक्शन? बॉम्बे हाई कोर्ट

नई दिल्ली: बॉम्बे हाईकोर्ट ने भाजपा लोकसभा सांसद सुजय विखे पाटिल द्वारा कथित तौर पर नई दिल्ली से रेमडेसिविर (Remdesivir) की खरीद करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि COVID-19 दवा को जरूरतमंद मरीजों में समान रूप से वितरित किया जाना चाहिए।

बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर के सांसद विखे पाटिल पर कार्रवाई करने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों की जान बच सकती है क्योंकि उन्होंने जो रेमडेसिविर खरीदने का जो रास्ता चुना है वो गलत है ।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अदालत का कहना है कि पूरे मामले की जांच करने की आवश्यकता है लेकिन वो इस स्तर पर जाँच करने के बारे में अभी नहीं सोच रही है हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने अहमदनगर के सांसद को “क्लीन चिट” देने से भी इंकार कर दिया है।

जस्टिस रवींद्र शरण की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन को सभी के बीच समान रूप से इस्तेमाल और वितरित किया जाना चाहिए।

हाई कोर्ट ने पूछा कि “हम केवल यह जानना चाहते हैं कि उसने (विखे पाटिल) शीशियों की खरीद कैसे की? और इस व्यक्ति से रेमडेसिविर शीशियों की खरीद किस तरह से की गई?

द वायर के अनुसार पीठ ने अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे शिरडी हवाई अड्डे पर विखे पाटिल द्वारा उतारे गए रेमडेसिविर बक्से का पता लगाएं और उसकी रिपोर्ट सोंपें।

बता दें कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें विखे पाटिल के खिलाफ दिल्ली से 10,000 रेमेडिसवायर इंजेक्शनों की कथित खरीद और अहमदनगर में इसके वितरण के लिए आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई थी।

एंटी-वायरल दवा व्यापक रूप से गंभीर कोरोनोवायरस रोगियों का इलाज करने के लिए उपयोग किया जाता है, Covid ​​-19 मामलों में हाल ही में वृद्धि के बाद देश भर में इसकी मांग बढ़ गई है।

अदालत ने कहा है कि लोकसभा सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो रिकॉर्डिंग और तस्वीरें अपलोड की थीं, जिसमे वो चार्टेड प्लेन में थे और शिरडी हवाई अड्डे पर रेमेड्सविर के बक्से को उतारा जा रहा था ।

ग़ौरतलब है कि HC ने राज्य के प्रमुख सचिव (गृह) को 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अहमदनगर जिले के शिरडी हवाई अड्डे से सभी निजी और चार्टर्ड उड़ानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ का विवरण प्रदान करने का निर्देश दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने ये भी आदेश दिया कि कार्गो क्षेत्र सहित हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज को भी विवरण के साथ संरक्षित किया जाए। अदालत ने ये भी कहा कि हम किसी भी फुटेज के गुम होने या निजी उड़ानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के ब्योरे को न देने को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *