यमन ने अमेरिका और इस्राईल के विरुद्ध ईरान के समर्थन का ऐलान किया  

सनआ: ईरान पर अमेरिका का आतंकी हमलों के बीच यमन विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर ईरान के प्रति पूर्ण समर्थन की घोषणा की है।

यमन विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ किए गए हमले वाशिंगटन की आपराधिक प्रवृत्ति को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

यमन ने कहा कि यह हमले एक बार फिर साबित करते हैं कि वादाखिलाफी और समझौतों का उल्लंघन अमेरिका और इस्राईल की जुदा न होने वाली विशेषता है।

यमन ने उन अरब देशों को चेतावनी दी जिनके यहाँ अमेरिकी सैन्य अड्डे स्थित हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर निर्भर अरब देशों को अपनी इस मजदूरी की स्थिति से बाहर निकलना चाहिए, अन्यथा इस नीति से उन्हें केवल हार और नुकसान ही मिलेगा।

यमन के विदेश मंत्रालय ने ईरानी जनता, सरकार और सशस्त्र बलों के धैर्य और संघर्ष की प्रशंसा करते हुए ईरान को एक ऐसी चट्टान की संज्ञा दी, जिसके आगे दुश्मनों की हर साजिश बिखर कर रह जाएगी।

बयान के अंत में यमन ने स्पष्ट किया कि वह हर स्तर पर और हर परिस्थिति में ईरान के साथ खड़ा रहेगा और उसका पूरा समर्थन करता रहेगा।

popular post

“इस्राईल” दक्षिणी लेबनान में “कुछ समय बाद” क़ायम नहीं रह सकेगा: नईम क़ासिम

“इस्राईल” दक्षिणी लेबनान में “कुछ समय बाद” क़ायम नहीं रह सकेगा: नईम क़ासिम हिज़्बुल्लाह के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *