संवेदनशीलता के साथ हर पीड़ित की मदद करें: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों के बीच पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से एक-एक व्यक्ति की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार प्रत्येक पीड़ित की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार का संकल्प सभी की समस्याओं का समाधान कर जनकल्याण और खुशहाली सुनिश्चित करना है। इस संकल्प के अनुरूप प्रत्येक पीड़ित के प्रति संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए और उसकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोर लोगों को बेघर करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि जमीन-जायदाद का विवाद पारिवारिक मामला है, तो संबंधित पक्षों को एक साथ बैठाकर आपसी बातचीत के माध्यम से उसका समाधान कराया जाए।
योगी आदित्यनाथ ने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक पीड़ित की मदद की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी कारणवश सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके उपचार के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने संबंधित लोगों के प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि इलाज से संबंधित खर्च का अनुमान तैयार करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर प्रस्ताव सरकार को उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज के लिए आने वाले जरूरतमंदों से आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली जाए और जिनके पास यह कार्ड नहीं है, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें उपचार का लाभ मिल सके।
जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में गायों को खिलाया चारा और बच्चों को दिया स्नेह
बुधवार सुबह अपने नियमित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गायों के माथे पर हाथ फेरा, उनकी पीठ थपथपाई और अपने हाथों से उन्हें रोटी व गुड़ खिलाया।
मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ आए बच्चों पर भी खूब स्नेह बरसाया। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे आत्मीय बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।


popular post
सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स
सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स समाचार
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा