सरकार ही क्या पूरा सिस्टम फ़ेल हो चुका, लड़ाई केवल महामारी से लड़नी है: सोनिया गांधी

Covid-19 In India: देश में दिन प्रतिदिन कोरोना (Covid-19) को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं, आईआईटी की रिपोर्ट पर अगर यक़ीन किया जाए तो अप्रैल महीने के मुक़ाबले में मई में हालात और भी भयावह होने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि मई महीने में हर दिन 5 से 6 हज़ार मौतें हो सकती हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस स्तिथि से निपटने के लिए मोदी सरकार क्या प्लान बना रही है!।

इस पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सभी राजनीतिक दलों को एकसाथ आकर इस महामारी के महासंकट से लड़ने की सलाह दी है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से ही मोदी सरकार के सहयोग के लिए तैयार रही है।

इस समय सभी राजनीतिक दलों को अपने आपसी मतभेद भुला कर ऊपर उठ देश में चल रही भयावह महामारी से लड़ने की ज़रूरत है। साथ ही मोदी सरकार को यह समझना चाहिए कि यह लड़ाई राजनीतिक दलों की नहीं बल्कि इस ख़तरनाक महामारी के विरुद्ध है।

भारत में कोरोना की वजह से जो हालात बने हुए हैं वह केवल सरकार का ही नहीं बल्कि पूरे सिस्टम का फ़ेलियर दर्शा रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कोरोना से लड़ते समय राजनीतिक दलों की आपसी लड़ाई बीच में नहीं आनी चाहिए बल्कि यह लड़ाई केवल इस महामारी के ख़िलाफ़ होनी चाहिए।

मेरा मानना है कि कोरोना से लड़ते वक्त राजनीतिक दलों की आपसी लड़ाई बीच में नहीं आनी चाहिए। अपने बयान में सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि देश में आए कोरोना महा संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए जा रहे बहुत सारे क़दमों में कमियां हैं।

विपक्षी दल होने की वजह से हमारी भूमिका और भी ज़्यादा अहम हो जाती है।

इस कठिन परिस्थिति में मोदी सरकार को देश के सवालों में आक्सीजन की उपलब्धता और कोरोना वैक्सीन की काला बाज़ारी पर रोक लगाने के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का पुख़्ता बंदोबस्त करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

ग़ौरतलब है कि भारत में प्रतिदिन लाखों की तादाद में कोरोना के नए मामले निकल रहे हैं, ऐसे में सरकार इस भयावह स्थिति से निपटने में बेबस नज़र आ रही है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *