अदानी और अंबानी के टुकड़ों पर पलने वाले, किसानों को टुकड़े-टुकड़े गैंग कह रहे: प्रशांत भूषण

पिछले बीस दिनों से किसान कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। क़ानून ख़त्म न करने पर अडी मोदी सरकार ने इस आंदोलन को रोकने की संभव कोशिश की। लेकिन देश के मजबूत किसानों के आगे सरकार के आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज काम नहीं कर पाए।

आपको बता दें दिल्ली के साथ लगती सीमा पर किसान आंदोलन जोरों शोरों से चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी किसान आंदोलन को रोकने में असमर्थ हो गई। तो जानबूझकर इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

कभी किसान आंदोलन को पाकिस्तान और चीन द्वारा प्रायोजित बताया जा रहा है। तो कभी किसान प्रदर्शनकारियों को खालिस्तानी और आतंकी कहा जाता है।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा: किसान आंदोलन का सीधा फायदा कथित टुकड़े टुकड़े गैंग द्वारा उठाया जा रहा है।

यहाँ पर भाजपा नेता ”टुकड़े-टुकड़े गैंग” देश के वामपंथी नेताओं को बताते हैं। जो मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करते हैं।

इस मामले में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भाजपा नेताओं और गोदी मीडिया पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “अदानी और अंबानी के टुकड़ों पर पलने वाले लोग, आज हमारे किसानों को टुकड़े-टुकड़े गैंग कह रहे हैं!”

विपक्षी दलों का कहना है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान देश के चुनिंदा पूंजीपतियों द्वारा भाजपा को भारी मात्रा में चंदा दिया गया था।

इस पैसे को भाजपा ने बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार के लिए खर्च किया है। जिसके लिए आज भाजपा देश को उनके हाथों बेचने पर तुली हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles