राज्यपाल सरकार को बर्खास्त करें या उसे बहुमत साबित करने का निर्देश दें: भूपिंदर सिंह हुड्डा
हरियाणा: तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी के ऐलान से हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मांग की कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद या तो वह अल्पमत सरकार को तुरंत बर्खास्त करें या सरकार को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दें। भूपिंदर सिंह हुड्डा के हस्ताक्षर वाले कांग्रेस के ज्ञापन में यह मांग की गई है।
ज्ञापन के अनुसार, सोमवीर सिंघवान (चरखी दादरी), रणधीर सिंह गोलन (पलंदरी) और धर्म पाल गोंदर (नीलूखेड़ी) ने हाल ही में नायब सिंह सैनी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई है और सरकार के बने रहने का कोई नैतिक या संवैधानिक औचित्य नहीं है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार का समर्थन नहीं करती है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल ने भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। दो साल पहले निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। दो विधायकों मनोहर लाल खट्टर और रणजीत सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, यानी फिलहाल सदन में 88 सदस्य हैं और बहुमत 45 है, जबकि सरकार के पास सिर्फ 43 विधायकों का समर्थन है।
भूपिंदर हुड्डा के मुताबिक आदर्श स्थिति तो यह होती कि सरकार नैतिक आधार पर खुद ही इस्तीफा दे देती, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो राज्यपाल को सरकार को जोड़-तोड़ का मौका दिए बिना तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए या नए सिरे से विधानसभा चुनाव कराए जाएं या सरकार को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया जाए।


popular post
यमन पर सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले
यमन पर सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले यमन पर सऊदी सेना के हवाई और
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा