देश में बढ़ते कोरोना मामलों का ज़िम्मेदार चुनाव आयोग: मद्रास हाई कोर्ट

मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (Covid-19) का ज़िम्मेदार चुनाव आयोग (Election Commission) को बताया है अदालत ने चुनाव आयोग से कहा: जब चुनाव की रैलियां हो रही थी तब आप लोग किस ग्रह पर थे ? अदालत ने कहा: आपकी संस्था देश में कोरोना की दूसरी लहर की ज़िम्मेदार है।

बता दें मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर चुनाव आयोग कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए उचित योजना नहीं बतानी है तो 2 मई को मतगणना रोक दी जाएगी।

हाई कोर्ट ने ने चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए कहा कि वो हेल्थ सेक्रेटरी के साथ मिलकर मतगणना के दिन के लिए प्लान बनाएं जिसमे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए उचित योजना हो और उसको 30 अप्रैल तक अदालत के सामने पेश करें।

चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी ने चुनाव आयोग से साफ़ साफ़ कहा है कि हमारे लिए लोगों के सार्वजनिक स्वास्थ्य का सबसे अधिक महत्व है और चिंताजनक बात तो ये है कि संवैधानिक अधिकारियों को कोविद-19 प्रोटोकॉल के बारे में याद दिलाना पड़ रहा है आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती जनता की रक्षा और उसके अस्तित्व और सुरक्षा करना है इसलिए हमारा सबसे पहला काम यही है फिर इससे बाद सब कुछ आता है।

ग़ौरतलब है कि देश में हाल ही मैं पांच राज्यों के चुनाव हुए हैं बंगाल में अभी मतदान चल रहे हैं इन चुनावों में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राज्यों के नेताओ ने ताबड़ तोड़ रैलियां की हैं उन रैलियों से साफ़ नज़र आ रहा था कि उन रैलियों और चुनावी सभाओ में कोविड-19 के नियमों को तोड़ा गया था।

popular post

यमन की चेतावनी: रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें एयरलाइंस

यमन की चेतावनी: रियाद स्थित किंग ख़ालिद हवाई अड्डे का इस्तेमाल न करें एयरलाइंस यमनी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *