विदेशी मदद पर केंद्र सरकार का छाती ठोकना निराशाजनक: राहुल गांधी

विदेशी सहारा पाने पर केंद्र सरकार का छाती ठोकना निराशाजनक: राहुल गांधी, कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में ऐसे पैर पसारे कि एक साल बाद भी उसके क़हर से लोगों का बुरा हाल है, कहीं दूसरा और तीसरा वेरिएंट आ चुका कहीं चल रहा है।

भारत उन देशों में है जो दूसरे वेरिएंट का मुक़ाबला कर रहा है, और यह दूसरा वेरिएंट कितना भयावह और ख़तरनाक साबित हो रहा है यह तो अस्पतालों से निकलती लाशें, श्मशानों से उठता धुआं, क़ब्रिस्तानों के भीतर नई क़ब्रों के निशान अच्छी तरह बयान कर रहे हैं।

अधिकतर देशों को जब पता चला कि कोरोना का दूसरा तीसरा वेरिएंट भी हो सकता है तो उन्होंने उसके बंदोबस्त में दिन रात एक कर दिए ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इससे बचाया जा सके, लेकिन भारत में केंद्र सरकार ने न केवल कोई पुख़्ता इन्तेज़ाम नहीं किया बल्कि कोरोना के दूसरे वेरिएंट आने के बाद पूरी शिद्दत से चुनाव रैली में भीड़ जमा की।

नतीजा सामने है रोज़ाना 4 लाख से ज़्यादा नए मामले और 4 हज़ार से अधिक मौतें, ऐसी भयानक स्तिथि में कुछ देशों ने भारत की मदद की पेशकश की तो उसका क्रेडिट लेने से भी मोदी सरकार नहीं चूकी यही वजह है कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर के कहा: “विदेशी सहारा पाने पर केंद्र सरकार का बार बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती”।

यानी अगर सरकार ने पहले से अपने काम कर लिए होते और समय रहते अस्पताल वग़ैरह की स्थिति पर ध्यान दिया होता, ऑक्सीजन और दवाओं की क़िल्लत को लेकर प्लानिंग की होती, वेंटिलेटर बेड का बंदोबस्त किया होता तो ऐसे लाशों के ढ़ेर देशवासियों को न देखने पड़ते।

popular post

जॉर्डन के Al-Azraq सैन्य अड्डे पर एफ-18 लड़ाकू विमानों के ठिकाने को ईरानी सेना ने निशाना बनाया

जॉर्डन के Al-Azraq सैन्य अड्डे पर एफ-18 लड़ाकू विमानों के ठिकाने को ईरानी सेना ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *