आर्मी चॉपर क्रैश पर कुछ  देर में जानकारी देंगे रक्षा मंत्री

आर्मी चॉपर क्रैश पर कुछ  देर में जानकारी देंगे रक्षा मंत्री

सेना का एक हेलीकॉप्‍टर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया जिसमे भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS), जनरल बिपिन रावत, उनका स्‍टाफ और परिवार के सदस्‍य सहित 14 लोग सवार थे,साथ ही इस हेलीकॉप्टर में पांच क्रू मेंबर भी थे ।

बता दे कि भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि करते हुए कहा: कि चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ अपने परिवार के साथ इसमे सवार थे. आज सुबह ही रावत ने दिल्‍ली से सुलुर के लिए फ्लाइट ली थी.

ट्वीट में कहा गयाा है, ‘वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्‍टर,जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे आज कूनूर (तमिलनाडु ) के निकट दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है. ‘

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में आर्मी चॉपर क्रैश पर कुछ देर जानकारी देने वाले हैं. हालांकि उन्होंने इस मसले पर आर्मी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसकी जानकारी पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी है.

बता दें कि भारतीय वायु सेना (IAF) के MI-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के सदस्य सवार थे, जो तमिलनाडु के कुन्नूर में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अब तक मिली ख़बर के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो बच गए हैं. उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है.

भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा: “सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ एक IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर आज तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच का आदेश दिया गया है.”

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *