कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की, समाजवादी पार्टी का रुख़ नरम
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को इस बात के संकेत दिए कि, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 181 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की इच्छा जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में ‘इंडिया गठबंधन’ एकजुट है और दोनों दल मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। यूपी में अखिलेश जीत के लिए प्रतिबद्ध, कहा- ”हमने तय कर लिया है कि किसे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, इंडिया गठबंधन एकजुट है”। मंगलवार से सीटों के बंटवारे पर औपचारिक बातचीत शुरू होगी।
मिलकर भाजपा को हराने का संकल्प
दिल्ली में आयोजित लीडरशिप समिट के दौरान अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या कांग्रेस ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 100 सीटों की मांग की है? इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग इससे अधिक है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह संख्या 200 है, तो उन्होंने कहा, ”इससे कुछ कम।”
इसके बाद जब साक्षात्कारकर्ता ने पूछा कि क्या कांग्रेस ने 180 सीटों की मांग की है, तो अखिलेश यादव ने जवाब दिया, ”इसमें एक और जोड़ दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”हमने तय कर लिया है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को हराएंगे।”
मंगलवार से सीटों के बंटवारे पर बातचीत
अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने नरम रुख़ से यह स्पष्ट कर दिया कि उत्तर प्रदेश में “इंडिया गठबंधन” के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर बहुत अधिक खींचतान की स्थिति नहीं है। 17 नवंबर से दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद इसका ख़ुलासा किया है। वहीं, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की है।
चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरेंगे
अखिलेश यादव ने यह भी संकेत दिया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला विधानसभा चुनाव में एक अहम मुद्दा होगा। बसपा के साथ गठबंधन की संभावना पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, जब वे पहले से ही एक गठबंधन का हिस्सा हैं, तो दूसरे गठबंधनों के बारे में क्यों सोचें?
उन्होंने कहा कि गठबंधन बनाने के मामले में समाजवादी पार्टी का अनुभव सकारात्मक रहा है। पार्टी ने उन लोगों को भी एकजुट किया है, जो डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचारों में विश्वास रखते हैं। अखिलेश यादव ने कहा, ”कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन पहले जैसा ही है। मुझे इसमें कोई बदलाव नजर नहीं आता।”
बसपा के मतदाताओं से उम्मीद
बसपा के पारंपरिक मतदाताओं के समाजवादी पार्टी की ओर आने की संभावना पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज के लोग, आंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े समूह और संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सक्रिय वर्ग पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के मंच पर एकजुट हो रहा है।
उन्होंने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटों में आई कमी को पार्टी के घटते जनसमर्थन का परिणाम बताया। साथ ही, इस धारणा को ख़ारिज कर दिया कि चुनाव परिणाम केवल केंद्र सरकार को संदेश देने के उद्देश्य से आए थे।


popular post
बहरीन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने शेख़ ईसा क़ासिम को सुनाई उम्रक़ैद की सज़ा
बहरीन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने शेख़ ईसा क़ासिम को सुनाई उम्रक़ैद की सज़ा बहरीन
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा