मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्त करने का अभियान उचित नहीं: मायावती

मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्त करने का अभियान उचित नहीं: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में मस्जिदों समेत धार्मिक स्थलों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिले की एक मस्जिद समेत पूरे राज्य में बनी मस्जिदों को कथित रूप से अवैध बताकर उन्हें ध्वस्त करने के लिए जो सरकारी अभियान चलाया जा रहा है, वह उचित नहीं है। सरकार को ऐसे नकारात्मक हालात से बचने के लिए इस अभियान पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और समाधान के अन्य तरीकों को अपनाना चाहिए।

मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में कहा कि, संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष सरकार की ज़िम्मेदारी है कि, वह सभी धर्मों को मानने वाले लोगों तथा उनके धार्मिक स्थलों के समान रूप से सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि, इस्लाम धर्म में मस्जिदें रोज़ाना इबादत करने और दिन में कई बार सामूहिक रूप से नमाज़ अदा करने का महत्वपूर्ण और अनिवार्य हिस्सा हैं। इसलिए भारतीय परंपरा के अनुसार उनका सम्मान करना देश और व्यापक जनहित में आवश्यक है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि नियम-कानून का उचित पालन किए बिना किसी भी आरोपी का मकान ध्वस्त कर उसके पूरे परिवार को सामूहिक रूप से दंडित करते हुए बेघर करने की कार्रवाई से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बसपा सरकार की तरह ‘क़ानून के ज़रिए क़ानून का राज’ क़ायम करने वाला रवैया अपनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि न्यायपालिका को भी उचित ध्यान देना चाहिए। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी भी यही चाहती है।

popular post

इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान को ‘ख़ूनी बैलेट बॉक्स’ बना दिया: नबीह बेरी

इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान को ‘ख़ूनी बैलेट बॉक्स’ बना दिया: नबीह बेरी लेबनान की संसद

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *