मेरठ : एएनआई: तीन नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि ट्रैक्टर रैली के दौरान गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर जो हिंसा हुई उसमे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं का हाथ था।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा लाल किले की हिंसा की योजना बनाई गई थी और गणतंत्र दिवस पर स्मारक पर झंडा फहराने वाले उनकी पार्टी के ही कार्यकर्ता थे।
बता दें कि मेरठ में एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा: पूरे लाल किले की घटना की योजना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई थी। कई लोगों ने मुझे बताया कि जिसने लाल क़िले पर झंडा फहराया वे भाजपा का ही कार्यकर्ता था।
केजरीवाल ने कहा हमारे किसान कभी भी देशद्रोही नहीं हो सकते लेकिन आज केंद्र सरकार उन पर देश विरोधी गतिविधियों के लिए मामले दर्ज कर रही है ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि क़ानून किसानों के लिए मौत का वारंट हैं। सरकार उनकी जमीनें छीनना चाहती है और उन्हें 3-4 पूंजीपतियों को देना चाहती है। इन क़ानूनों के लागू होने के बाद किसान अपने ही खेतों में मजदूर बन जाएंगे इसीलिए आज किसानों के लिए करो या मरो की स्थिति है।
केजरीवाल ने अपने संबोधन ने आगे कहा कि इतना अत्याचार तो अंग्रेज़ों ने भी किसानों पर नहीं किया जितना मोदी सरकार कर रही है इस सरकार ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है।


popular post
दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन
दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन सऊदी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा