भाजपा गैर जरूरी मुद्दों को दे रही है हवा, देश में अघोषित इमरजेंसी

भाजपा गैर जरूरी मुद्दों को दे रही है हवा, देश में अघोषित इमरजेंसी

कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर जोरदार पलटवार किया है।

भाजपा पर गैर जरूरी मुद्दों को हवा देने के आरोप लगाते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा निराश हो गई है और बेवजह ग़ैर जरूरी मुद्दों को हवा दे रही है। देश में तनाव और अविश्वास का माहौल है। हम जो आरोप भाजपा सरकार पर लगाते हैं, अब प्रधानमंत्री मोदी वही आरोप दोहरा कर हमारे ऊपर लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने महात्मा गांधी के समय से ही अहिंसा का संदेश दिया है। आजादी के समय से ही हम त्याग और बलिदान की परिभाषा को जानते हैं। भाजपा सरकार ने कोरोना वायरस साल में बेतहाशा गलतियां की और ठीकरा हमारे ऊपर फोड़ रहे हैं।

 

कोरोना के कारण लगाए गए अनियोजित लॉकडाउन के दौरान लाखों मजदूर सड़कों पर पैदल चलने के लिए मजबूर हो गए। केंद्र सरकार ने आज तक उनकी मौत के आंकड़े भी नहीं बताए हैं। आज देश में अघोषित इमरजेंसी के हालात हैं। ऐसी अवस्था में आज क्या तुक है कि आप इमरजेंसी लगने के कारणों को गिनाने बैठ जाएं ?

इस से पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस पार्टी और समर्थक विधायकों के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन पर अशोक गहलोत ने कहा कि शिविर में सभी विधायकों ने खुलकर अपनी बात रखी और हमारे बीच अच्छी चर्चा रही। विधानसभा सत्र और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने यह चिंतन शिविर आयोजित किया था जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन समेत अन्य कांग्रेसी नेता और विधायक मौजूद रहे।

popular post

45 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहे दो सुपर टैंकर आग की लपटों में आएं, चालक दल ने जहाज़ छोड़े: IRGC

45 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहे दो सुपर टैंकर आग की लपटों में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *