बीजेपी ने संविधान को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है: खड़गे

बीजेपी ने संविधान को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है: खड़गे

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया क‍ि बीजेपी हमेशा से सामाजिक न्याय के खिलाफ है और सेकुलरज्म के भी खिलाफ है। आरएसएस और मोहन भागवत तो देश से आरक्षण और संविधान को खत्म करने में लगे हुए हैं। वह हमेशा से ही संविधान को बदलने की बात करते हैं।

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि बीजेपी इस देश में संविधान को खत्‍म करने का काम कर रही है। पीएम मोदी एक तरफ कहते है क‍ि संविधान सुरक्षित है, लेकिन दूसरी तरफ उनके सांसद कहते हैं क‍ि हम संविधान को बदलेंगे।

उन्‍होंने पीएम मोदी पर न‍िशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाया क‍ि वो अपने नेताओं से कहलवाते हैं कि संविधान बदलने के लिए दो तिहाई बहुमत दो। ऐसा बीजेपी के सांसद बोल रहे हैं। उन्होंने दोहराया है कि संविधान को बदलना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर हिम्मत है तो ऐसे नेताओं को अपनी पार्टी से बाहर निकलना चाहिए। क्या देश में 400 सीटों की बात मोदी जी देश में संविधान को बदलने के लिए कर रहे हैं। उन्‍होंने दावा करते हुए आरोप लगाया क‍ि आज भी आरएसएस तिरंगे झंडे को इतना मान नहीं देती है और केवल भगवे झंडे को ही महत्व देती है।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर खड़गे ने कहा क‍ि एसबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट से समय मांगने से साफ हो गया कि मोदी सरकार काले कारनामे पर पर्दा डालना चाहती है। इतने समय की क्या जरूरत है? सरकार चुनाव तक सच छुपाना चाहती है।

पार्टी अध्‍यक्ष खड़गे ने कहा क‍ि कोई संविधान बदलने की कोशिश करेगा तो हंगामा होगा। संविधान बदलने की बात केरेंगे तो देश में हंगामा होगा। उन्‍होंने कहा कि अगर पीएम मोदी इसके खिलाफ हैं तो चुप बैठने की बजाय ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर करना चाह‍िए। हम इस तरह के प्रयासों की निंदा करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री आजकल हिंदी छोड़ कर क्षेत्रीय भाषा में बोल कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। दु:ख है कि संविधान को पूरी तरह से बीजेपी की ओर से स्वीकार नहीं किया गया है।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *