आजम खान को मिली बड़ी राहत यूनिवर्सिटी में नहीं होगी कोई सरकारी कार्यवाही

आजम खान को मिली बड़ी राहत यूनिवर्सिटी में नहीं होगी कोई सरकारी कार्यवाही

जौहर यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ की आशंका  को लेकर आजम खान सुप्रीम कोर्ट दरवाज़ा खटखाटाया था। उस मे आज़म खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है ।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को आज सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी ही राहत भारी खबर मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ की आशंका वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि  फिलहाल जौहर यूनिवर्सिटी में कोई सरकारी कार्यवाही नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जमानत के तौर पर 13.8 हेक्टेयर जमीन को डी एम के हवाले करने की शर्त के फैसले पर भी रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा जमानत देने के लिए लगाई गई शर्त पहली नजर में  अनुपातहीन है। आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए साधनों का इससे कोई उचित संबंध नहीं है। साथ साथ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी भी किया है। जौहर यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ और बुलडोजर चलने की आशंका  को लेकर आजम खान चिंता मे थे आज़म खान अपनी इसी चिंता को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

सोमवार को आजम खान के वकील निजाम पाशा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शत्रु संपत्ति मामले में पांच महीने तक फैसला सुरक्षित रखते हुए दस मई को आजम खान को जमानत दे दी थी। इसमें जमानत की शर्त के तौर पर विवादित 13.8 हेक्टेयर जमीन खाली करने को कहा गया  है अब यूपी सरकार ने कहा है कि ये जमीन जहां हैं वहां जौहर यूनिवर्सिटी की जो बिल्डिंग बनी हैं जिसे खाली किया जाए।

इसके बाद उस ज़मीन मे बनी दो इमारतों पर कर्व्यवाही की जाए और उनकी इमारतों को गिराया जाए । इस तरह सरकार इसे ढहाने की पुरी तैयारी थी । वहीं आज इस याचिका पर सुनवाई करते उस पर किसी भी तरहा की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

इससे पहले समाज वादी पार्टी के नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने जमीन पर कब्जा और ठगी मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। अनुच्छेद 142 के तहत विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर आज़म खान को जमानत दी गई थी।

बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान को ज़मीन घोटाले के आरोप मे जेल मे बंद थे हाल ही मे कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत पर रिहा कर दिया है।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *