बंगाली अभिनेत्री सायंतिका बैनर्जी ने पकड़ा तृणमूल कांग्रेस का साथ

पश्चिम बंगाल एएनआई: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बंगाली अभिनेत्री सायंतिका बैनर्जी बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं हैं।

बता दें सयांतिका पार्टी नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में टीएमसी में शामिल हुईं। सायंतिका बैनर्जी ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि “मैं पिछले 10 वर्षों से दीदी के साथ हूँ लेकिन आज मैं आधिकारिक तौर पर टीएमसी में शामिल हो गई हूँ। मैं बंगाल की जनता से अनुरोध करती हूँ कि वो हमारे और दीदी ममता बनर्जी के साथ रहे क्योंकि मै जानती हूँ कि कि बंगाली बंगाली चाहती हैं।”

ग़ौर तलब है कि इससे पहले मंगलवार को बंगाली अभिनेत्री सरबंती चटर्जी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई थी साथी ही बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता भी कई अन्य टॉलीवुड अभिनेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे, जिनमें पापिया अधिकारी और मल्लिका बनर्जी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू हो कर आठ चरणों में होंगे। मतों की गिनती 2 मई को होगी। इस बार पश्चिम बंगाल में टीएमसी, कांग्रेस-वाम गठबंधन और भाजपा के साथ त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *