पश्चिम बंगाल विधानसभा की 292 सीटों पर छिटपुट हिंसा के बीच आठ चरणों में मतदान के साथ ही गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 2116 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। गुरुवार को आठवें चरण में शाम पांच बजे तक 76.07 फीसदी मतदान हुआा। सबसे ज्यादा बीरभूम में 81.87 फीसदी मतदान हुआ। मालदह में 80.06 फीसदी, मुर्शिदाबाद में 78.07 फीसदी और उत्तर कोलकाता में 57.53 फीसदी मतदान हुआ। बीरभूम में सर्वाधिक और उत्तर कोलकाता में सबसे कम मतदान हुआ।
पश्चिम बंगाल सहित अन्य पांच राज्यों की मतगणना 2 मई को होगी। पश्चिम बंगाल में 108 मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। मतगणना के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा और कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश दिए गये हैं। इस मतगणना के साथ यह तय हो जाएगा कि बंगाल में फिर से ममता बनर्जी का राज होगा या फिर भाजपा यहाँ कमल खिलाने में सफल रहेगी।
पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में मतदान हुआ है। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को हुई थी। इसके बाद दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान क्रमश: 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुआ। आठवें और अंतिम चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई। पश्चिम बंगाल के विधानसभा की सीटों की संख्या 294 है, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण दो उम्मीदवारों की मौत हो गई है। 16 मई को मुर्शिदाबाद जिला की जंगीपुर और शमशेरगंज विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।


popular post
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा