बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने की नुपूर शर्मा की हिमायत
तसलीमा नसरीन ने भी मोहम्मद साहब का अपमान किया था जिस के चलते उन्हे 1994 में बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था।
बांग्लादेश की प्रसिध्द लेखिका तसलीमा नसरीन ने नूपुर शर्मा के बयान के कारण देश के कई शहरों में हुए विरोध प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही तसलीमा ने पैगंबर मोहम्मद का जिक्र करते हुए हिंसक प्रदर्शन करने वालों को भी नसीहत दी है। बांग्लादेशी लेखिका ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर आज पैगंबर मोहम्मद जिंदा होते तो दुनिया भर में मुस्लिम कट्टरपंथियों का पागलपन देखकर चौंक जाते।
तसलीमा ने आठ जुन को अपने ट्विटर अकाउंट ट्वीट करते हुए लिखा था कि आलोचना से ऊपर कोई नहीं हो सकता, कोई इंसान भी नहीं, कोई संत नहीं, कोई मसीहा नहीं ,कोई पैगंबर नहीं कोई भगवान नहीं। दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए आलोचनात्मक रवैया जरूरी है। बता दें कि तसलीमा नसरीन भी पहले अपनी किताब “लज्जा” के ज़रिए पैगंबर मोहम्मद साहब को अपमानित कर चुकी हैं जिस के चलते बांग्लादेश में कड़ी आलोचना का सामना क्र्ना पड़ा था जिस के बाद लगभग तीन दशकों से निर्वासन में रह रही हैं।
कट्टरपंथी संगठनों से मौत की धमकी मिलने पर उन्हें साल 1994 में बांग्लादेश छोड़ दिया था। हालांकि तसलीमा के पास स्वीडिश नागरिकता है और वह पिछले दो दशकों में अमेरिका और यूरोप में रही हैं लेकिन वह ज्यादातर समय से शॉर्ट रेजिडेंसी परमिट पर भारत में रह रही है। निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और उनके निष्कासित सहयोगी नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणी को लेकर कोलकाता के पास हावड़ा सहित कुछ शहरों में देश भर में प्रदर्शनों और कुछ शहरों में झड़पों के बाद दो लोग मारे गए और दर्जनों गिरफ्तार किए गए।


popular post
यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना
यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना यूरोपीय परिषद के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा