अमित शाह जेएनयू हिंसा पर जवाब दें, उनके अधीन है दिल्ली पुलिस

अमित शाह जेएनयू हिंसा पर जवाब दें, उनके अधीन है दिल्ली पुलिस

जेएनयू छात्रावास में हुई हिंसक घटनाओं के बाद अब राजनीतिक स्तर पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कावेरी छात्रावास में भाजपा के छात्र गुट अखिल विद्यार्थी भारतीय परिषद एवं अन्य छात्र समूह के बीच हुई झड़प की घटना पर दिल्ली के गृहमंत्री सत्य सत्येंद्र जैन ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा है कि इस संबंध में सवाल जवाब अमित शाह से होने चाहिए क्योंकि दिल्ली पुलिस उन्हीं के अधीन है।

बता दें कि जेएनयू के कावेरी छात्रावास में रविवार को राम नवमी के अवसर पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने के कारण छात्रों के दो समूह में झड़प हो गई थी। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में 6 छात्र घायल हुए हैं जबकि दोनों छात्र समूहों ने दावा किया है कि इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कम से कम 60 छात्र घायल हुए हैं।

दिल्ली सरकार के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर कहा है कि मैं दिल्ली का गृहमंत्री हूं, आपको यह सवाल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहिए जिनके अधीन दिल्ली पुलिस काम करती है।

याद रहे कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कावेरी छात्रावास में जेएनयू छात्र संघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच राम नवमी के अवसर पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर झड़प हुई थी।

popular post

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *