पीएम मोदी की रैली में फंसी एम्बुलेंस, बच्ची की जान लगी थी दांव पर

पीएम मोदी की रैली में फंसी एम्बुलेंस, बच्ची की जान लगी दांव पर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सारी पार्टियां अगले मुख्यमंत्री पद के लिए मेहनत कर रही हैं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के ज़्यादातर बड़े और दिग्गज नेता उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

आज देश के पीएम मोदी मुख्यमंत्री योगी के गढ़ गोरखपुर पहुंचे हैं। जहाँ उन्होंने एम्स का उद्घाटन भी किया है।

वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर से ही भाजपा के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमे भाजपा के कुप्रबंधन की झलक देखने को मिली।

देश की मशहूर पत्रकार अनमोल प्रीतम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के कारण गोरखपुर में एंबुलेंस भी नहीं निकल पा रही है।

एम्बुलेंस में एक बेटी और मां है. बेटी की हालत बहुत खराब है. अगर इस बेटी को कुछ हो गया जिम्मेदारी कौन लेगा? @gorakhpurpolice मदद किजिए।

वायरल हुई वीडियो में एक महिला कह रही है कि एम्बुलेंस को निकालने में मदद कीजिए। मेरी बेटी का एक्सीडेंट हुआ है और उसकी हालत काफी गंभीर है।

बता दे कि गोरखपुर में पीएम मोदी की रैली के कारण पूरे शहर में हर तरफ लंबा लंबा जाम लगा था जिस जाम में एक एम्बुलेंस फंस गई जाम के कारण एम्बुलेंस को निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही है और एम्बुलेंस में सवार बच्ची की जान दांव पर लगी हुई है।

गौर तलब है कि ट्रैफिक को निकालने के विपरीत गोरखपुर पुलिस और प्रशासन पीएम मोदी की रैली के इंतज़ामों में व्यस्त है। और कोई भी ट्रैफिक से निकालने के लिए कोई मदद नहीं कर रहा था। सबसे बडी चीज़ ये है कि इस ट्रैफिक जाम के समय वहां पर कोई ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ही मौजूद नहीं है। जिसके कारण आम जनता परेशान हो रही है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *