किसान आंदोलन के बाद अब महंगाई के खिलाफ ताल ठोंकेंगे राकेश टिकैत

किसान आंदोलन के बाद अब महंगाई के खिलाफ ताल ठोंकेंगे राकेश टिकैत

देश में बेकाबू महंगाई से आम जनता त्रस्त नजर आ रही है । बढ़ती महंगाई और आम जरूरत के सामानों के बढ़ते दाम से आम नागरिकों का जीना दुभर हो गया है।

किसान आंदोलन के बाद देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत में महंगाई के संबंध में बात करते हुए कहा कि जल्दी ही महंगाई के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मौजूद राकेश ने रविवार को किसानों से खास अपील करते हुए कहा है कि वह इस आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयार रहें ।

एक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बाराबंकी पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि अब देश में बेरोजगारी, महंगाई, जवानों और किसानों की समस्याओं को लेकर एक बड़ा आंदोलन होगा जिसके लिए आप सब को तैयार रहना होगा। समय आने पर स्थान बता दिया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार से नाराज नजर आ रहे राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह किसानों को गेहूं पर ₹500 सब्सिडी दे। गेहूं को बाहर भेजा जाना चाहिए लेकिन सरकार किसानों के बजाय व्यापारियों को फायदा पहुंचा रही है । सरकार अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।

राकेश टिकैत ने कहा कि बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए कोयला खरीद मूल्य करीब 3 गुना कर दिया गया है। लखनऊ में एयरपोर्ट के पास किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। मुआवज़ा दिए बिना जमीन का अधिग्रहण करना गलत है। अगर सरकार नहीं मानती है तो किसान इस पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

देश के खराब होते हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि विपक्ष ना होने के कारण ऐसा हो रहा है। विपक्ष नहीं है इस कारण सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। सरकार लाठी के दम पर देश को चला रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने एमएसपी समिति के लिए हमसे कुछ नाम मांगे हैं। हम जल्दी ही नामों की घोषणा कर देंगे उसके बाद नतीजा क्या होता है यह बाद में पता चलेगा।

लखीमपुर कांड के संबंध में बात करते हुए राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को किसानों का दुश्मन बताते हुए कहा कि टेनी धारा 120 बी का मुजरिम है।

popular post

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *