हिजाब पहनने पर अडी छात्राओं को कॉलेज के गेट से लौटाया

हिजाब पहनने पर अडी छात्राओं को कॉलेज के गेट से लौटाया

कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुर में स्थित सरकारी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज के बाहर छात्राएं हिजाब पहनने पर अड़ी हुई हैं।

हिजाब को लेकर भाजपा शासित कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुर में स्थित है प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज छात्राओं को हिजाब पहनने पर प्रवेश देने से इनकार करने के बाद से विवाद गहराया हुआ है। हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

छात्राओं का कहना है कि वह बिना हिजाब के कॉलेज में प्रवेश नहीं करेंगी वहीं कॉलेज प्रशासन भी छात्राओं को हिजाब के साथ क्लास में बैठने देने की अनुमति देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची छात्राओं को टीचर ने स्कूल के गेट से ही वापस लौटा दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार हिजाब को लेकर छात्राओं एवं शिक्षकों में बहस हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा है कि यह समस्या 20 दिन पहले से ही शुरू हुई है। छात्राओं ने पहले हिजाब नहीं पहना था लेकिन अब हिजाब पहनने पर अड़ी हुई हैं।

 

उडुपी के कुंडापुर की एक छात्रा का कहना है कि हिजाब हमारी जिंदगी का हिस्सा है। हमसे पहले हमारी सीनियर्स भी इसी कॉलेज में हिजाब पहनकर पढ़ती रही हैं। अचानक यह नया नियम कैसे लागू हो गया ? हिजाब से आखिर क्या दिक्कत है ? उस समय पहले तक तो कोई समस्या नहीं थी ?

याद रहे कि इससे पहले भी हिजाब पहनकर आने वाली मुस्लिम छात्राओं को कॉलेज के प्राचार्य ने गेट पर ही रोक दिया था। कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि वह कक्षाओं के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दे सकते और छात्राओं को क्लास में जाने के लिए हिजाब उतारना ही होगा।

इस मुद्दे पर छात्राओं ने प्राचार्य से बात की और कहा कि यथास्थिति के सरकारी आदेश में इस कॉलेज का कोई उल्लेख नहीं किया गया है जिस पर प्राचार्य ने कहा कि सरकार की ओर से जारी परिपत्र पूरे राज्य में लागू होता है।

बता दें कि मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने के विरोध में दक्षिणपंथी हिंदू छात्र भी भगवा चोला पहनकर कक्षाओं में चले आए थे हालाँकि बृहस्पतिवार को ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन दक्षिणपंथी भगवाधारी छात्रों की ओर से नहीं हुआ।

वहीँ क्षेत्रीय विधायक श्रीनिवास शेट्टी एवं छात्राओं के अभिभावकों के बीच बुलाई गई बैठक में भी कोई समाधान नहीं बन पाया है। छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों को हिजाब पहनने का अधिकार है। वहीं राज्य के मत्स्य पालन मंत्री और स्थानीय जिला प्रभारी ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा कक्षाओं के अंदर हिजाब को प्रतिबंधित करने का आदेश तब तक लागू रहेगा जब तक इस मुद्दे पर नियुक्त कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं देती। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में निर्धारित ड्रेस कोड का पालन होगा, अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग ड्रेस कोड नहीं हो सकते।

popular post

यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना

यूरोपीय संघ की अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की आलोचना यूरोपीय परिषद के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *