भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं: केजरीवाल

भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं: केजरीवाल

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन के लिए मार्च किया। उनके साथ पार्टी के नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद थे। केजरीवाल 12 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मार्च शुरू होने से पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आप के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करने और जेल में डालने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू करने का आरोप लगाया।

पार्टी कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”बीजेपी और पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है ताकि हम बड़े न हो जाएं और उनके लिए चुनौती न बन जाएं। उन्होंने कहा- भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं, पहला- चुनाव बाद पार्टी के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे। दूसरा- पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। तीसरा- पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा- हम शांति से भाजपा ऑफिस की ओर मार्च करेंगे। हमें पुलिस जहां रोकेगी, वहां बैठ जाएंगे। आधे घंटे रुकेंगे। पुलिस हमें गिरफ्तार करती है तो ठीक, नहीं तो ये उनकी हार होगी। प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कुछ आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कहा है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं ली है, इसलिए उन्हें मार्च करने नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस को निर्देश था कि आप कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय की ओर कूच न कर पाएं। पुलिस ने BJP हेडक्वॉर्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी, साथ ही धारा 144 भी लगा दी थी। ट्रैफिक एडवाइजरी में भी DDU रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

बात दें कि केजरीवाल ने सीधे पीएम मोदी को संबोधित करते हुए शनिवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- “प्रधानमंत्री जी, यह जेल-जेल का खेल बंद करें। कल (रविवार) दोपहर 12 बजे मैं अपने सभी नेताओं- विधायकों, सांसदों के साथ बीजेपी मुख्यालय आऊंगा। आप जिसे गिरफ्तार करना चाहते हैं, उसे गिरफ्तार कर लीजिए। हम एक साथ जेल में हैं। आपको लगता है कि आप हमें जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को कुचल सकते हैं? आप जितना अधिक हमें गिरफ्तार करेंगे, यह विचार उतना ही अधिक फैलेगा।”

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *