युवाओं का दर्द छलका, तीन साल से नहीं हुई सेना में भर्ती‌, जवान कर रहे हैं खुदकुशी

युवाओं का दर्द छलका, तीन साल से नहीं हुई सेना में भर्ती‌, जवान कर रहे हैं खुदकुशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रही प्रियंका गांधी से बहुत से ऐसे लोग मिल रहे हैं जो इस देश का भविष्य हैं लेकिन परेशान हैं और भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

युवाओं से मुलाकात कर रही प्रियंका गांधी को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक युवा ने प्रियंका गांधी से मुलाकात करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से सेना में जाने की तैयारी कर रहा है लेकिन पिछले 3 वर्षों से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई है।

प्रियंका गांधी से अपनी कठिनाइयों एवं परेशानी को बताते हुए इस युवा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से मायूस होकर नौजवान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। सेना में पिछले 3 वर्षों से भर्ती ना निकलने के कारण नौजवानों की आयु बढ़ जाती है और वह तमाम नियम और शर्तों पर पूरे नहीं उतर पाते।

प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस नौजवान से हुई बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कल आपने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। अब देखिये जनता की प्रेस कॉन्फ्रेंस। यह नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती एवं अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयान कर रहा है। यही है उत्तर प्रदेश की असली आवाज।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह युवा प्रियंका गांधी से कहता है कि वह फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है लेकिन 3 साल से कोई भर्ती नहीं आई है। प्रियंका गांधी कहती हैं कि हां उन्होंने भी देखा कि सुबह 4:00 बजे लड़के दौड़ लगा रहे थे। उनसे पूछा तो कहा कि वह फौज की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस नौजवान को कांग्रेस पार्टी का भर्ती विधान देते हुए बताया कि किस तरह यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने से नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles