अभिषेक मनु सिंघवी ने G-23 से लगाई गुहार, पहले चुनावी राज्यों में पार्टी को करें मज़बूत

देश की सबसे बड़ी राजैनतिक पार्टी कांग्रेस में एक बार फिर पार्टी नेतृत्व के प्रति असंतोष के स्वर उठ रहे हैं। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा शनिवार को जम्मू में बुलाए गए जी-23 नेताओं के सम्मेलन ने कई आशंका को जन्म दे दिया है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कांफ्रेंस कर असंतोष को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस की विरासत व इतिहास की दुहाई देकर कहा कि इन नेताओं का पार्टी में बहुत सम्माान है। अभी इन्हें पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने के अधिकाधिक प्रयास करना चाहिए। बता दें जम्मू सम्मेलन में असंतुष्ट नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर उनकी उपेक्षा करने व बगैर उनसे परामर्श के फैसले करने और किसी भी निर्णय पर पार्टी में आम सहमति नहीं बनाने को लेकर हमला बोला है। उनके इस बगावती तेवरों को सिंघवी ने ठंडा करने का प्रयास किया।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जम्मू सम्मेलन में शामिल प्रत्येक नेता का पार्टी में आदर है। हमें गर्व है कि ये नेता हमारी पार्टी में हैं। मुझे यकीन है कि इन नेताओं को भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य होने का उतना ही गर्व होगा, इसलिए वे इस कांग्रेस परिवार के सदस्य हैं। मैं जो भी उनसे कह रहा हूं वह पूरे आदर के साथ कह रहा हूं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मैं कांग्रेस व इन नेताओं के बीच तीन-चार दशकों की परंपरागत विरासत का आदर करता हूं।
सोनिया ने बनाया सीएम
सिंघवी ने कहा कि हमें गर्व है कि आजाद ने सात से ज्यादा बार संसद में कांग्रेस का झंडा उठाया है। वे पांच बार राज्यसभा व दो बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। यह कार्यकाल मोटे तौर पर 40 साल का होता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री मनोनीत किया था। मैं विनम्रतापूर्वक कहता हूं कि कांग्रेस के लिए हमारा श्रेष्ठ योगदान आपसे में व्यस्त रहने में नहीं, बल्कि पांच राज्यों में पार्टी के रोज चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने से होगा। सिंघवी ने कहा कि वह उन सवालों का जवाब नहीं देंगे, जो मामले को सनसनीखेज बनाएंगे और मूल मुद्दों को कमजोर करेंगे।

popular post

कुवैत के आसमान में गिरे फाइटर जेट ने अरब देशों की पोल खोल दी

कुवैत के आसमान में गिरे फाइटर जेट ने अरब देशों की पोल खोल दी अगर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *