लगातार सातवें साल BJP-AAP के झगड़े का शिकार होगी दिल्ली: अल्का लांबा

लगातार सातवें साल BJP-AAP के झगड़े का शिकार होगी दिल्ली: अल्का लांबा, भारत में इस साल अधिकतर जगहों पर मानसून दस्तक दे चुका है, कई जगहों पर तो पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश हुई जिससे मेंथा ऑइल की खेती पर भी असर पड़ा।

देश में बहुत सारे शहरों में बारिश के मौसम में घरों में पानी के घुसने से लेकर मकानों के गिरने तक की तस्वीरें हम देखते हैं ख़ास कर जब यही जलभराव बड़े शहरों में होता है तो उससे जीवन ठप सा हो जाता है।

हमने पिछले कुछ सालों में कई बार मुंबई का ऐसा ही कुछ हाल देखा जहां भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन बहुत कठिन हो गया था, लोगों का अपने काम धंधे पर जाना मुश्किल हो गया था।

ऐसा ही कुछ हाल राजधानी दिल्ली का भी हमें देखने को मिलता है, पिछले कुछ वर्षों में पानी की निकासी की समस्या, जल भराव, गटर चोक होना और मकानों का गिरना आदि साधारण हो चुका है।

इन्हीं हालात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की नेता अल्का लांबा ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में लगभग मानसून पहुंच ही चुका है, पिछली बार हमने मकानों को ढ़ह कर बहते हुए देखा, पुल को डूबते हुए देखा, घरों में पानी भरते देखा।

जिसका कारण समय पर DJB, PWD और MCD के नालों की सफ़ाई न होना और विकास की व्यवस्था न होना है।
यह सातवां साल है और इस बार भी दिल्ली BJP-AAP के झगड़े का शिकार होगी ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के अधिकतर विकास कार्यों में यह समस्या आई है कि उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच मतभेदों के चलते आम जनता की समस्या हल होने के बजाए बढ़ जाती है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *