कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महापंचायत में जुटेंगे, पांच लाख किसान

किसान महापंचायत में जुटेंगे, पांच लाख किसान

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ किसान पिछले दस महीनों से आंदोलन कर रहे हैं और अब कल 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में को किसान महापंचायत होगी। दावा किया जा रहा हैकि किसानों की इस महापंचायत में देशभर से पांच लाख किसान पहुंचेंगे। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव खुद आयोजन का जिम्मा संभाल रहे हैं।

महापंचायत के लिए तैयारी बहुत ज़ोरों से चल रही है कल हुई बारिश से मैदान में पानी भर गया था जिसको निकालने और ज़मीन सुखाने की कोशिश की जा रही है ताकि कल आने वाले किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। साथ ही बताया जा रहा है कि अलग-अलग जगहों पर 500 भंडारे होंगे। किसानों के लिए खाना तैयार करने में 5 हजार कारीगर जुटे हैं।

पूरे शहर में किसान एकता जिंदाबाद… जैसे नारे लिखे बड़े-बड़े होर्डिंगों से पाट दिया गया है। साथ ही पूरे शहर में लाउडस्पीकर भी लगा दिए गए हैं। एक ही आवाज, मुजफ्फरनगर चलो…किसानों की ताकत देखेगा भारत… गूंज रही है। किसानों के जत्थे पहुंचना भी शुरू हो गए हैं।

कल की महापंचायत के लिए मैदान के एक साइड में एक बड़ा सा मंच बनाया गया है बताया जा रहा है कि मंच करीब 100 फीट लंबा और 100 फीट चौड़ा है और ग्राउंड में 100 फीट की ऊंचाई पर एक बड़े पोल पर तिरंगा लहरा रहा है।

बता दें कि महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए देश भर से किसान पहुंचना शुरू हो गए हैं किसान अपने परिवार वालों क साथ पहुंच रहे हैं जिसमे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पूरा शहर नारों की आवाज गूंज रहा है । दूर-दूर सड़कों पर भी किसान नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles