नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर प्रदर्शनकारियों के साथ किए गए कथित समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने मांग की है कि आंदोलन से जुड़े सभी मामलों में दर्ज एफआईआर वापस ली जाएं और गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन दोबारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा।
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और अन्य राज्यों में छात्रों व वॉलंटियर्स पर पुलिस कार्रवाई जारी है।
रांका के मुताबिक, कई राज्यों में बड़ी संख्या में छात्रों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि प्रदर्शन से जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को सहायता उपलब्ध कराने वाले कुछ वॉलंटियर्स को भी हिरासत में लिया गया है।
पार्टी ने केंद्र के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर तुरंत खत्म की जाएं, गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त छोड़ा जाए और भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ नए मुकदमे दर्ज न किए जाएं।
इसके अलावा CJP ने सरकार से मांग की है कि प्रदर्शन से जुड़े कानूनी मामलों पर हुए लिखित समझौते और तय समयसीमा को सार्वजनिक किया जाए। पार्टी का कहना है कि इससे सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट हो सकेगी।
आशुतोष रांका ने कहा कि अगर सरकार जल्द कदम नहीं उठाती और कथित समझौते का पालन नहीं करती, तो संगठन फिर से व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक सरकार या संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


popular post
इराक़ की सैयदुश-शोहदा ब्रिगेड का बयान: सऊदी अरब के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई रद्द नहीं हुई है
इराक़ की सैयदुश-शोहदा ब्रिगेड का बयान: सऊदी अरब के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई रद्द नहीं हुई
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा