मोदी को लाइए नहीं तो सीमांचल में घुसपैठ बढ़ जाएगा: अमित शाह

मोदी को लाइए नहीं तो सीमांचल में घुसपैठ बढ़ जाएगा: अमित शाह

मधुबनी के झंझारपुर में रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने लालू-नीतीश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जंगलराज की याद दिलाई। कहा- मैं रोज बिहार के अखबार बारीकी से पढ़ रहा हूं। ये लोग फिर से जंगलराज ला रहे हैं। लालू जी एक्टिव हो गए…नीतीश जी इन-एक्टिव हो गए। अब आप सोच सकते हैं, बिहार का क्या होने वाला है।

शाह ने कहा कि बिहार में बड़े बदलाव की जरूरत है, सरकार नहीं सुशासन चाहिए, गुंडाराज नहीं जनताराज चाहिए। तीन दशक से ज्यादा समय में जिन लोगों की सत्ता में भागीदारी रही है, वो ईमानदारी से काम कर लेते तो हमारे बच्चों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया, बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्‌टी नहीं होगी। बिहार की जनता ने जो विरोध जताया। सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा।

जदयू और राजद के गठबंधन को शाह ने तेल-पानी गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि तेल, पानी को गंदा कर देता है। ये बिहार की जनता के लिए भी हानिकारक हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। हर रोज बिहार के अंदर गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के किस्से बढ़ते जा रहे हैं। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया।

ये UPA नाम के साथ नहीं आ सकते इसलिए इन्होंने INDIA गठबंधन नाम रखा। नाम कोई भी बदले यह वहीं लालू प्रसाद यादव हैं जिसने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया।

शाह ने कहा कि दरभंगा एम्स पर नीतीश बाबू बोलते रहते हैं बहुत कम प्रदेश हैं जहां पर दो एम्स दिए गए हैं। मोदी जी ने पटना में एम्स दिया। 2020 दिसंबर में दरभंगा में दूसरा एम्स दिया।

नीतीश जी ने 81 एकड़ भूमि दे दी पहले मेडिकल कॉलेज में बाद में इसको वापस ले लिया। अगर नीतीश जी ने भूमि वापस ना ले ली होती तो आज यहां पर एम्स बन गया होता और यहां पर मरीजों का इलाज हो रहा होता!

रैली की शुरुआत में उन्होंने लोगों से पूछा कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है या नहीं? इसके बाद भारत माता की जय के नारे लगवाए फिर सीता माता की जय के नारे लगवाए।

popular post

आज ईरान के साथ संभावित समझौते की और अधिक जानकारी जारी की जाएगी: रुबियो

आज ईरान के साथ संभावित समझौते की और अधिक जानकारी जारी की जाएगी: रुबियो अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *