भारत में पेगासस का जिन्न फिर से बोतल के बाहर आ गया

भारत में पेगासस का जिन्न फिर से बोतल के बाहर आ गया

‘The Battle for the World’s Most Powerful Cyberweapon’ …..यह नाम हैं उस लेख का जो परसो के दिन न्यूयार्क टाइम्स में छपा है इसी लेख से भारत में पेगासस का जिन्न फिर से बोतल के बाहर आ गया है….. इसी लेख से इंस्पायर्ड होकर केबिनेट मंत्री वीके सिंह न्यूयार्क टाइम्स को सुपारी मीडिया की संज्ञा दे रहे हैं……

मुझे यकीन है की V K सिंह ने यह आर्टिकल पूरा पढ़ा नही होगा नही तो वह ऐसा नहीं लिखते…….

दरअसल यह लेख सिर्फ भारत के बारे में या सिर्फ मोदी के बारे मे नही है यह लेख पेगासस के बारे में है कि किस तरह से यह प्रोग्राम दुनिया का सबसे खतरनाक सायबर वेपन बन गया है……

इस लेख में बताया गया है कि सबसे पहले दो हजार ग्यारह में इसे इजराइल के NSO ग्रुप ने मेक्सिकन सरकार को बेचा ताकि मैक्सिकन अधिकारियों को एल चापो के नाम से जाने जाने वाले ड्रग लॉर्ड जोकिन गुज़मैन लोएरा को पकड़ने में मदद मिल सके…….. पेगासस की वजह से ही पूरे ड्रग साम्राज्य को मैक्सिको में तबाह कर दिया गया लेकिन बाद में इसे मैक्सिको की सरकार ने मानवाधिकार आंदोलन कार्यकर्ताओ की जासूसी करने में इस्तेमाल किया……..

उसके बाद जो हुआ वो इतिहास में दर्ज हैं कि कैसे इस प्रोग्राम को बेचकर इजराइल पुरी दुनिया में अपने लिए सपोर्ट जुटा रहा है यहा तक कि अरब राष्ट्र जिन्हे इजराइल फूटी आंख नही सुहाता था, इस प्रोग्राम को खरीदने के लिए इजराइल को हर वो कीमत देने को तैयार हो गए हैं जो वो चाह रहा है

यह आर्टिकल बता रहा है कि नए सौदों की एक श्रृंखला के माध्यम से, पेगासस दुनिया भर में दक्षिणपंथी नेताओं की बढ़ती पीढ़ी को एक साथ जोड़ने में मदद कर रहा था। इसमें हंगरी के विक्टर ओबर्न का भी जिक्र है और भारत के नरेंद्र मोदी का भी…….

यह एक लेख नही है यह एक इक्कीसवीं सदी का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं जो यह बता रहा है कि कैसे लोकतांत्रिक देशों में सायबर वेपन के जरिए लोकतंत्र को निष्क्रिय किया जा रहा है

थोड़ा वक्त निकाल कर इस लेख को पूरा पढ़ने का प्रयास कीजिए………

ये लेख गिरीश मालवीय के फेसबुक वॉल से लिया गया है।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *