ट्रंप भूखे बच्चों के मुंह से खाना छीन रहे हैं: बर्नी सैंडर्स
अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घरेलू और विदेश नीति की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि, उनकी सरकार की प्राथमिकताएं आम अमेरिकी जनता के हितों के खिलाफ हैं।
सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने यह तय किया है कि, अमेरिका के सबसे अमीर 1 प्रतिशत लोगों को 1 ट्रिलियन डॉलर की कर छूट देना उचित है, जबकि उसी धन की भरपाई के लिए 1.5 करोड़ अमेरिकियों को उनकी अत्यंत आवश्यक स्वास्थ्य बीमा सेवाओं से वंचित किया जा रहा है। उनके अनुसार इस भयावह निर्णय के कारण हजारों लोगों की जान जा सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि, ट्रंप सरकार ने अमेरिकी इतिहास में शिक्षा बजट में सबसे बड़ी कटौती की है। साथ ही, ऐसे समय में जब अमेरिका में लाखों बच्चे भूख से जूझ रहे हैं, सरकार ने पोषण सहायता कार्यक्रमों (फ़ूड असिस्टेंस) में भी इतिहास की सबसे बड़ी कटौती कर दी है।
सैंडर्स ने कहा, “ट्रंप सचमुच भूखे बच्चों के मुंह से भोजन छीनकर अरबपतियों को कर छूट दे रहे हैं।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन द्वारा मानवीय सहायता कार्यक्रमों को समाप्त करने के कारण वर्ष 2030 तक दुनिया के सबसे गरीब देशों के लाखों बच्चों की मौत हो सकती है।
ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने का वादा किया था
बर्नी सैंडर्स ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे क्षेत्रों में भारी कटौती करने के बावजूद ट्रंप अब सैन्य बजट में 500 अरब डॉलर की अतिरिक्त वृद्धि करना चाहते हैं, जबकि यह अमेरिकी जनता की प्राथमिकता नहीं है।
उन्होंने याद दिलाया कि, ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान युद्धों को समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन बाद में बिना किसी उकसावे के ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया, जिसमें उनके अनुसार हजारों निर्दोष पुरुष, महिलाएं और बच्चे मारे गए।
सैंडर्स ने कहा कि इस युद्ध के कारण पेट्रोल की कीमतें हाल के वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं और अमेरिकी करदाताओं को इस विनाशकारी युद्ध की कीमत सैकड़ों अरब डॉलर के रूप में चुकानी पड़ेगी।
“नेतन्याहू सरकार पर अरबों डॉलर खर्च करना अब बंद होना चाहिए”
सैंडर्स ने कहा कि अमेरिका को अनैतिक और विफल विदेश नीति तथा एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक के वार्षिक सैन्य बजट का अंत करना होगा।
उन्होंने कहा, “अब हम अनंत युद्धों पर अरबों डॉलर खर्च नहीं करेंगे। अब हम इज़रायल में नेतन्याहू की जनसंहारकारी सरकार पर भी अरबों डॉलर खर्च नहीं करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और अन्य देशों की दमनकारी तानाशाही सरकारों का समर्थन भी समाप्त कर देना चाहिए।


popular post
हुर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और ओमान के बीच समझौता, तकनीकी समिति बनाने पर राज़ी
ईरान और ओमान ने हुर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) के प्रबंधन को लेकर एक शुरुआती सहमति बनाई
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा