सऊदी. आम नागरिकों के ख़िलाफ़ किए जा रहे हमलों की सज़ा भुगतने के लिए तैयार रहे: यमन
यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद ने सोमवार रात कहा कि यमन के लोगों का खून सस्ता नहीं है। नागरिकों और हिरासत में लिए गए लोगों को निशाना बनाना तथा देश की संप्रभुता का उल्लंघन करना सऊदी दुश्मन के लिए बिना सजा के नहीं रहेगा।
फार्स समाचार एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय समूह के अनुसार, यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद ने सोमवार रात सऊदी शासन को देश के नागरिकों के ख़िलाफ़ किए जा रहे हमलों के लिए सजा भुगतने की चेतावनी दी।
परिषद ने एक बयान जारी कर अल-जौफ प्रांत के अल-हज़्म शहर की केंद्रीय जेल को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की। इस हमले में कई यमनी कैदियों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। परिषद ने कई अन्य प्रांतों के आवासीय इलाकों पर किए गए हमलों की भी कड़ी निंदा की।
बयान में अल-हज़्म की केंद्रीय जेल को निशाना बनाए जाने को एक अपराध और बेहद खतरनाक तरीके से तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई बताया गया। परिषद ने कहा कि सऊदी गठबंधन इस घटना, इसके परिणामों और लगातार तनाव बढ़ाने के प्रयासों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
अल-मनार नेटवर्क ने इस बयान के हवाले से बताया, “यमन लगातार बढ़ाए जा रहे तनाव के सामने चुप नहीं बैठेगा। उसे अपने लोगों, अपनी संप्रभुता और अपने हितों की रक्षा करने का पूरा और वैध अधिकार है।” परिषद ने सऊदी गठबंधन से कहा कि वह समझे कि तनाव बढ़ाने वाली हर कार्रवाई के अपने परिणाम होते हैं।
बयान में आगे कहा गया, “यमन के लोगों का खून सस्ता नहीं है। नागरिकों और हिरासत में लिए गए लोगों को निशाना बनाना तथा यमन गणराज्य की संप्रभुता का उल्लंघन बिना सजा के नहीं रहेगा।”
यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद ने संयुक्त राष्ट्र, सुरक्षा परिषद और संबंधित संगठनों से मांग की कि वे अल-हज़्म की केंद्रीय जेल को निशाना बनाए जाने की तत्काल और स्पष्ट रूप से निंदा करें तथा इन लगातार जारी अपराधों पर अपनी चुप्पी तोड़ें।
बयान में कहा गया, “यमन के लोगों का खून व्यर्थ नहीं बहाया जाएगा। उनके अधिकारों और उनके देश की संप्रभुता की अनदेखी या उनके साथ समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों की रक्षा करना और उनके अधिकारों तथा देश की संप्रभुता को सुरक्षित रखना एक धार्मिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, जिससे किसी भी हालत में मुंह नहीं मोड़ा जा सकता।”


popular post
यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला
यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला यमन के सशस्त्र
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा