लेबनान सरकार अमेरिका को ख़ुश करने में लगी है / प्रतिरोध आत्मसमर्पण नहीं करेगा: हिज़्बुल्लाह
हिज़्बुल्लाह की मीडिया इकाई के प्रमुख ने कहा कि लेबनान की सरकार, लेबनानी नागरिकों के सबसे बुनियादी अधिकारों को भी कुचल रही है और उसका एकमात्र उद्देश्य अमेरिका को ख़ुश करना है।
तस्नीम समाचार एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय समूह के अनुसार, लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन की मीडिया इकाई के प्रमुख और प्रतिरोध के प्रति वफादारी गुट के सदस्य इब्राहिम अल-मूसवी ने एक भाषण के दौरान लेबनानी सरकार द्वारा इस्राईली शासन के हमलों और क़ब्ज़े के सामने अपनाए गए निष्क्रिय और विश्वासघाती रुख की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा:
“आज लेबनान में सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग अयोग्य हैं और उनका लेबनान या उसके लोगों से कोई संबंध नहीं है।”
इब्राहिम अल-मूसवी ने कहा कि सत्ता के पदों पर बैठे लोग लेबनानी नागरिकों के सबसे बुनियादी अधिकारों से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग न केवल इस्राईली शासन के बर्बर हमलों और क़ब्ज़े के सामने चुप हैं, बल्कि उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं है कि वे इस शासन को ‘दुश्मन’ कह सकें। इसके बजाय वे इसे केवल ‘इस्राईल’ कहते हैं, न कि ‘दुश्मन’।
उन्होंने आगे कहा:
“इन लेबनानी अधिकारियों में उस शासन को, जो हमारे देश को आग के हवाले कर रहा है, उसे तबाह कर रहा है, लेबनानियों का खून बहा रहा है और यहां तक कि कब्रिस्तानों की पवित्रता का भी सम्मान नहीं करता, दुश्मन कहने की हिम्मत नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें डर है कि, उनके अमेरिकी आक़ा उनसे नाराज़ हो जाएंगे


popular post
क्या इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिजाब विरोधी फैसला सही है??
क्या इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिजाब विरोधी फैसला सही है?? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा