चीन की एक ओर चाल , पारित किया नया भूमि सीमा क़ानून

चीन की एक ओर चाल , पारित किया नया भूमि सीमा क़ानून भारत के साथ जारी सीमा विवाद के बीच चीन ने एक और गहरी चाल चली है।

चीन ने चाल चलते हुए क्षेत्रीय अखंडता एवं देश की संप्रभुता का हवाला देते हुए एवं पवित्र और पवित्र बताते हुए सीमावर्ती इलाकों के उपयोग एवं संरक्षण के लिए एक नया कानून पारित किया है। चीन की संसद की ओर से पास किए गए इस कानून का असर भारत चीन सीमा विवाद पर पड़ेगा।

चीन की सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति ने इस कानून को मंजूरी दे दी है और यह अगले साल 1 जनवरी से प्रभावी हो जाएगा। इस कानून के अनुसार चीन की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता पावन एवं बेहद पवित्र है।

इस कानून के अनुसार सीमा क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने, आर्थिक एवं सामाजिक विकास में मदद , सीमावर्ती क्षेत्रों को खोलने एवं जन सेवा तथा बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने , लोगों के जीवन एवं कार्य में मदद देने के लिए देश प्रभावी कदम उठा सकता है।

याद रहे कि चीन का अपने अधिकांश पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद चलता रहा है। भारत और भूटान के साथ चीन का सीमा विवाद अभी भी जारी है जबकि 12 अन्य पड़ोसी देशों के साथ बीजिंग ने हाल ही में अपने सीमा संबंधी विवादों को सुलझाया है।

भारत के साथ चीन का सीमा विवाद 3488 किलोमीटर के क्षेत्र में है जबकि भूटान और चीन के बीच भी 400 किलोमीटर की सीमा पर विवाद बना हुआ है।

चीन के साथ जारी सीमा विवाद का दोनों देशों के व्यापक रिश्तो पर असर पड़ रहा है। इस संबंध में गत सप्ताह ही विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर हो रहे घटनाक्रम का प्रभाव सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ रहा है और वहां की सुरक्षा व्यवस्था और अमन चैन प्रभावित हो रहा है।

popular post

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *