इजरायल की तरफ से अस्पताल पर हुई बमबारी में 500 लोगों की मौत

इजरायल की तरफ से अस्पताल पर हुई बमबारी में 500 लोगों की मौत

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि इजरायल की तरफ से किए गए हमले में एक अस्पताल में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई । गाजा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जिस अस्पताल पर ये हमले हुए हैं वहां पर सैकड़ों बीमार और घायल लोग थे और अन्य लोग भी थे जो युद्ध की शुरुआत के बाद विस्थापित हो गए थे।

दूसरी तरफ इजरायल वार रूम ने इस हमले से इंकार किया है, इजरायल ने कहा कि यह हमला इजरायल की ओर से नहीं किया गया बल्कि हमास के मिसफायर का परिणाम है।इस समय पूरा अस्पताल शमशान बना हुआ है।

इजरायल वार रूम ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा है कि- रिपोर्टों से पता चला है कि गाजा शहर के बैपटिस्ट अस्पताल में बड़े पैमाने पर लोगों के मोत और घायल होने की घटना हमास द्वारा की गई रॉकेट की गलत लॉन्चिंग का नतीजा थी।

उसने कहा है कि, उस समय किसी भी आईडीएफ हवाई गतिविधि की सूचना नहीं दी गई थी और न ही वह समय इज़राइल में लॉन्च किए गए रॉकेटों की बमबारी के साथ मेल खाता है ।

7अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में लगभग 3,000 लोग मारे गए हैं । वहीं  इज़रायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश को हमास के आतंकवादियों ने मारा था ।

गाजा के एक डाक्टर अहमद शाहीन ने इजरायल की लगातार बमबारी के बीच गाजा की भयावह स्थिति के बारे में बताया है। शाहीन ने बताया है कि स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। बमबारी अब भी जारी है। वे हर तरफ से बमबारी कर रहे हैं। ढह गई इमारतों के नीचे फंसे लोगों को बचाया नहीं जा सकता।

हम उन्हें चिल्लाते हुए सुनते हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। अस्पताल घायलों, मृतकों से भरे हुए हैं। रेफ्रिजरेटर में लाशें रखने की जगह नहीं है। डर का वर्णन नहीं किया जा सकता।

popular post

रॉयटर्स का दावा: युद्ध समाप्त करने के लिए क़तर ने ईरान को दिया नया प्रस्ताव

रॉयटर्स का दावा: युद्ध समाप्त करने के लिए क़तर ने ईरान को दिया नया प्रस्ताव

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *