सोमालिया , मिलिट्री कैंप पर हमला 15 की मौत कई घायल

सोमालिया , मिलिट्री कैंप पर हमला 15 की मौत कई घाय सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हुए आत्मघाती बम हमले में सेना के कम से कम 15 रंगरूट मारे गए हैं।

सोमालिया के सैन्याधिकारी मोहम्मद अदन ने कहा कि मंगलवार के हमले के पीछे हमलावर जनरल धेगोबदान सैन्य शिविर के बाहर कतारबद्ध रंगरूटों के भेष में था।

अदन ने कहा कि मैंने लगभग 15 नए रंगरूटों के शवों की गिनती की है जो धमाके में मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। रॉयटर्स के अनुसार घायल लोगों को मोगादिशु के मदीना अस्पताल ले जाया गया है। पिछले 18 महीने में राजधानी में हुए अब तक के सबसे घातक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.

युद्ध एवं आतंक ग्रस्त सोमालिया में होटलों और सुरक्षा चौकियों पर हमले होते रहते हैं. इससे पहले अगस्त 2020 में एक होटल पर हुए हमले में 11 लोग मारे गए थे। दिसंबर 2019 में शहर के केंद्र में एक चौकी पर एक आत्मघाती कार हमलावर द्वारा किए गए हमले में 81 लोग मारे गए थे।

सोमालिया पिछले 30 सालों से इंटरलॉकिंग संकटों में फंसा है, जिसमें उसे बार-बार गृहयुद्ध, कबीलों के बीच संघर्ष, सशस्त्र विद्रोह, अकाल और राजनीतिक अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार अल शबाब ने बाद में हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें 40 से अधिक लोगों की मौत का हवाला दिया गया था। आतंकवादी समूह अक्सर सोमालिया में आत्मघाती हमले करता है और कैंप तुर्कसोम को पहले भी कई बार निशाना बना चुका है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *