रोनाल्डो का एक संदेश और कोका-कोला को हुआ 29,300 करोड़

रोनाल्डो का एक संदेश और कोका-कोला को हुआ 29,300 करोड़ का नुकसान रोनाल्डो दुनिया के सबसे फिट और हिट खिलाडियों में से एक हैं।

रोनाल्डो समय समय पर अपने बेहतरीन खेल और नेक कामों के लिए चर्चा में रहते हैं। एक ओर जहां वह यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा खूब हो रही है। यूरो कप के पहले मैच में पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से हराया और इस मैच में कप्तान रोनाल्डो ने दो गोल करते अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

रोनाल्डो 2 गोल करने के साथ ही यूरो कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए। लेकिन इस मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऐसा वाक्या घटित हुआ जिसकी वजह से यह स्टार खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

 

किस्सा कुछ यह है कि जब रोनाल्डो प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनके सामने कोका-कोला की 2 बोतल रखी हुई थी। स्टार फुटबॉलर उन दो बोतल को देखते जा रहे हैं, तभी अचानक उन्होंने कोका कोला की बोतलें को उठाकर हटा दिया। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मीडिया कर्मियों की तरफ देखा और पानी की बोतल उठाकर सभी से कोका कोला के बजाय पानी पीने की चुप अपील कर डाली।

दिग्गज फुुटबॉलर ने पानी की बोतल उठाकर सभी से ‘ड्रिंक वॉटर’ का संदेश दिया। सोशल मीडिया पर रोनाल्डो का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैन्स जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

popular post

लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा

लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *